Impact : सीजीनेट साथियों के मदद से शौचालय बन गया...

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमपत मरावी बता रहे हैं| उनका शौचालय का समस्या था| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे| तब उन्होंने अक्टूबर 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद फरवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे खुश होकर सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@6260182981.

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

दोस्तों तुम्हारे है हवाले वतन...गीत-

गनियारी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
दोस्तों ये तुम्हारे है हवाले वतन-
है मुनासिफ कभी भूल जाना नहीं-
कितने वीरो ने सर पर ये बांधे कफन-
जान दे दी पर शान जाने न दी-
उनके आबा को अब हम पूरा करें-
है मुनासिफ कभी भूल जाना नहीं...

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BILASPUR CG SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

सुनो-सुनो संगवारी अनपढ़ का दुःख होथे भारी...गीत-

ग्राम-रामापुरम (तेलंगाना) से कन्हैयालाल केवट शिक्षा पर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
सुनो-सुनो संगवारी अनपढ़ का दुःख होथे भारी-
लेखा जोखा कुछु नई तो जाने-
हँसी करी नर-नारी-
गांव मा जब होवे बैठक, कबहूँ न ओही बुलावें-
कबहूँ काल जब धोखा मा पहुचयें, बोलय न कउ कुछ बतावें-
दस्खत समय जब अंगूठा दिखावें हंसी करें नर-नारी...

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

सुनो सुनो ऐ दुनिया वालोँ बापू की ये अमर कहानी...गीत-

गनियारी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
सुनो सुनो ऐ दुनिया वालोँ बापू की ये अमर कहानी-
वह बापू जो पूज्य है इतना जितना गंगा मां का पानी-
पोर्बन्दर गुजरात देश में एक ऋषी ने जन्म लिय-
बचपन खेल कूद में गुजरा लन्दन जाकर विद्या पाई-
बैरिस्टर बन अफ़्रीका में जाकर अपनी धाक जमाई-
लेकिन जो प्राणी दुनिया में अमर कहाने आते है...

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BILASPUR CG SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

16 साल से गांव में बिजली नहीं है, लगवाने में मदद करें...

ग्राम-एराबोर, पंचायत-कंचलबाड़, ब्लाक-पलवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से हिरेश मडावी बता रहे हैं| उनके गांव में 16 साल से बिजली की समस्या है| इसके वे लिये 2014 से बिजली विभाग में आवेदन कर रहे हैं| उनका कहना है| अधिकारी मीटर का किराया देने के लिये बोले थे| निवासी पैसा देने को तैयार हैं| लेकिन उसके बाद भी कोई कारवाही नहीं हो रही है| सरपंच के पास आवेदन करने पर बोले जगह का निरिक्षण करने के बाद लाईट लगेगा| उसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं : दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में लाईट लगवाने में मदद करें : सरपंच@9682719673 कलेक्टर@9440366555, संपर्क नंबर@9014647217.

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM ELECTRICITY HIRESH MADAVI SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »