गर्मी के दिनों में प्यासे को पानी पिलाना चाहिये...बुजुर्गों का कहना
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं, कि गर्मी के दिनों में हर गली, चौक में सभी जगह लाल घडा में पानी पिलाने वाले रहते हैं| जो अति पुन्य का काम होता है| ये सभी गांव, शहर में पिलाया जाता है| जब कोई राहगीर प्यास से विलखते हुए पानी पाता है, तो उसके मन को शांति मिलती है| प्यासे को पानी पिलाने वाले को आशीर्वाद मिलता हैं| बुजुर्गों का कहना है, ये काम कई तीर्थ यात्रा करने से जो पुन्य या फल की प्राप्ति होती है| उससे बढ़कर है | इसलिये गर्मी के दिनों में प्यासे को पानी पिलाना चाहिये|
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA LEARNING PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम का तेल 50 ग्राम, कच्ची पिसी फिटकरी और पिसा सुहागा 30 ग्राम लें| फिटकिरी और सुहागा को तेल में डालकर अच्छे से मिला लें| मल करने के बाद अच्छे से साफ़ कर, मल के द्वार या गूदा पर लगायें| इसका उपयोग सुबह शाम करें| दवा का उपयोग करते समय कब्ज से बचें| मिर्च, मसाला युक्त भोजन का सेवन न करे| तजा एवं सुपाच्य भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
कलशा पानी गर्म है चीटिया नहावे झोल...कविता-
ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर से सुधीर साय एक कविता सुना रहे हैं :
कलशा पानी गर्म है चीटिया नहावे झोल-
अंडा लेके चीटिया चढ़े तो जानो बरखा हो भरपूर-
खेती करे सांझ के घरे सोये, पाके खेती चोर काट के ले-
पाका भैंसा, गागर, बैल, नारी कुलक्ष्नी, बालक छय-
उनसे बाचो सब तुम लोग राज छोडके साधे जोग...
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
तितली उड़ी, तितली उड़ी...बाल कविता-
ग्राम पंचायत-दरबागुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से एक छोटी सी लड़की सरिता एक कविता सुना रही हैं :
तितली उड़ी, तितली उड़ी-
बस में चढ़ी, बस में चढ़ी-
ड्राइवर बोला आजा मेरे पास-
तितली बोली हट बदमास...
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG POEM SONG VICTIMS REGISTER
की जीना है रे रवा जाये, जैहो आ, झोला धर चल दशरहा रे...दशरहा गीत-
ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया दशहरा गीत सुना रहे हैं :
की जीना है रे रवा जाये, जैहो आ-
झोला धर चल दशरहा रे-
कि संगी रेंगे कर मेरवा जाये लईका आज-
की जीना है रे रवा जाये, जैहो आ-
झोला धर चल दशरहा रे-
कि संगी रेंगे कर मेरवा जाये लईका आज...
