विकलांग होने के कारण चलने में दिक्कत होती है, संपर्क कर वाहन दिलाने में मदद करें-

ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं| वे विकलांग है| जिसके कारण चलने में दिक्कत है, वे सामाजिक कार्यकर्ता है|काम करने के लिये जगह-जगह जाना पड़ता है| इसलिये वे वाहन के लिये सीजीनेट श्रोताओ से सलाह मांग रहे हैं| कि कैसे वाहन मिल सकता हैं | दिये गये नंबर पर संपर्क कर सलाह दे सकते हैं : हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Jun 21, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 2 तोला कुटी हुई गिलोय को रात के समय पानी में भिगो देना चाहिये| सुबह मिसलकर मिलाकर पीने से बुखार से राहत मिल सकता है| दूसरा 40 मुनक्के को 250 ग्राम पानी में भिगोकर रखें| सुबह उसके बीज निकल दे, उसके बाद उसका सेवन करें| पानी को पियें | लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jun 21, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

राम में राम बसे रामे में रामकोला...गीत-

ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
राम में राम बसे रामे में रामकोला-
दीदी झरिया डार छूटे आमरईया कोला-
नदी कर बालू हर सोहत जाये-
राम खाधी सरोतिया रोवत जाये-
राम में राम बसे रामे में रामकोला-
दीदी झरिया डार छूटे आमरईया कोला...

Posted on: Jun 21, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

गांव में 22 साल से रोड नहीं बना है, बारिश में कीचड़ होता है...मदद की अपील-

ग्राम-चिंताकुंटा, पंचायत-मोटे, तहसील-गुगुमपाड़, जिला-भद्रादी कोठागुड़म (तेलंगाना) से माडवी नागेश, भारत, मडावी उदई और उनके साथी बता रहे हैं| उनके गांव में रोड की समस्या है| गांव से मेन रोड की दूरी 3 किलोमीटर है| कीचड़ होता है| आने जाने में दिक्कत होती है| वाहन नहीं जा पाते | 22 साल से गांव में रोड नहीं बना है| गाने में रोड के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नम्बरों पर बात कर गांव में रोड बनवाने में मदद करें : मडावी नागेश (संपर्क नंबर)@9166716594. CEO@9705161754, तहसीलदार@9701346968. कलेक्टर@9440366555.

Posted on: Jun 21, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM ROAD SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

प्यारा हिंदुस्तान है, गोपालो की शान है...गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी के मित्र राम कावडे एक गीत सुना रहे हैं :
प्यारा हिंदुस्तान है, गोपालो की शान है-
वीरो का मैदान इसमे भक्तो के भगवान है-
आओ इसे जगायेंगे सबको बतलायेंगे-
बाल वीरो हम सब तो ऋषियों के संतान हैं-
आजादी के जंग में आबादी के रंग में-
प्यारा हिंदुस्तान है, गोपालो की शान है...

Posted on: Jun 21, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »