गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है-

जगमती मोहरे, ग्राम पंचायत-सारसोर (डेंगापारा) ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है| सब लोग उसी रास्ते पे आना जाना करते है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई हैं, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नंबर@8966855664.

Posted on: Jul 21, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM WATER

समूह के कार्यों की जानकारी

ग्राम पंचायत धर्माबेड़ा, ब्लाक- बास्तानार,जिला- बस्तर ( छतीसगढ़) हंसमणि कश्यप जी समूह के बारे में बता रही है कि ये दीदी समूह चलाती हैं और इनके समूह का नाम शिवशक्ति समूह है| इस समूह में 11 सदस्य हैं और हर हफ्ते मे एक बार रविवार को सभी महिलायें 20 रुपये जमा करते हैं| इस जमा पैसा को खाते में जमा करते है और बाद में बैक से लोन लेते है| बैंक द्वारा दिया गया लोन को सभी महिलायें बाँटकर अपना धंधा शुरू करते है|जो पैसा लाभ में मिलता है उसे रखकर बैंक को वापस कर देते हैं परंतु अब लॉक डाउन में काम धीमा हो गया है,परिवार का पालन मुश्किल हो रहा है| नंबर 7646868500.

Posted on: Jul 21, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG DHARMABEDA HANSMANI KASHYAP SAHAYTA SAMUH SWA

रोड में डामरीकरण और बड़ी पुल की जरूरत है, ग्रामीणों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है-

ग्राम- केलाउर ,ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) तिमरुराम कश्यप जी बता रहे हैं कि उनके गावं में सड़क के साथ-साथ उस रोड पे पुल की भी आवश्यकता है, रोड में डामरीकरण और बड़ी पुल की जरूरत है| इन सबके अभाव में ग्रामवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत कियें हैं परन्तु अभी तक नहीं बना है| इसलिए इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9381847130, दरभाCEO@9406166884.

Posted on: Jul 20, 2022. Tags: BRIZ CG DARBHA PROBLEM ROAD

IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...

ग्राम पंचायत-दादर, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) से विजय बघेल बता रहे हैं उनका आवास घर का पैसा नहीं मिल रहा था। फिर उन्होंने सीजीनेट में शिकायत दर्ज किया फिर उनको पैसा मिल गया हैं। इसलिए सीजीनेट साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7945886039.

Posted on: Jul 20, 2022. Tags: IMPACT MP REWA

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...

जागेश्वर सलाम, ग्राम पंचायत-देवगांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या था| लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता था| गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8305463096.

Posted on: Jul 20, 2022. Tags: ANTAGARH CG IMPACT KANKER UTTAR BASTAR

« View Newer Reports

View Older Reports »