नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है...शादी गीत-
ग्राम-नोनारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक विवाह गीत सुना रहे हैं :
नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है-
माथ बनी जे के बेंदी सोहै, टीका की बहार है-
पहनो प्यारी बंदी, बन्ना तो फैशन वार है – नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है-
कान बनी जे के कुण्डल सोहै, जुमुज की सवार है-
पहनो प्यारी बन्नी, बन्ना तो फैशन वार है-
नौ सौ कलियों का, बन्नी के गले हार है...
Posted on: Feb 25, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHMA VICTIMS REGISTER
पिहा पिहा गोहराय...गीत-
ग्राम-देवरी, थाना-चंदौरा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से एक फागुन खेमटा गीत सुना रहे हैं :
पिहा पिहा गोहराये रे, काकर पिहा घरे पिरिहाय-
काकर पिहा हाय, जंगल तो पतेरा जाये-
काकर पिहा घरे फिरियाय-
पछी चरैया पिहा, जंगल पतेरा जाये-
मनवा कर पिहा, सुरता करके करे फिरियाय-
पिहा पिहा गोहराय...
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG KAILAS POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
कहां जगे झेरा पाके, कहां जग मेरा हरे...गीत-
ग्राम-देवरी, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक डोमकच गीत सुना रहे हैं:
कहां जगे झेरा पाके, कहां जग मेरा हरे-
कहां जगे लाल पाकले बहेरा-
झरिया में झेरा पाके, टिकरा आमेरा हारे-
ढोडी घाटे लाल पाकले बहेरा-
माहर मा जडे लाल पाकले बहेरा...
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
3 दिवसीय मेला 29 फरवरी से...
ग्राम पंचायत-जोड़ेगा, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुंदर नाग मर्दापाल में होंने वाले मेले के बारे में जानकारी दे रहे हैं, यह मेला 29 फरवरी दिन शनिवार को आयोजित होना है, यह तीन दिवसीय मेला है वहां के लोगो की मान्यता है कि उस दिन उनके देवी देवता वहां आते हैं, मेले में आस पास के इलाके लोग आते हैं, वह इलाका नक्सल प्रभावित होने से लोग आने से डरते हैं लेकिन वहां लोगो को कोई खतरा नहीं है, मेले में लोग शामिल होते हैं और आनंद उठाते हैं, इच्छुक व्यक्ति मेले में जा सकते हैं : सुंदर नाग@9340881053.
Posted on: Feb 24, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG STORY SUNDAR NAAG VICTIMS REGISTER
Impact : एक साल पहले रुका भवन निर्माण पूरा हो गया...
ग्राम पंचायत-ककनार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुशील त्रिपाठी बता रहे हैं, उनके गांव में सुसायटी भवन निर्माण की स्वीकृति एक पहले मिल चुकी थी, जिसके लिये 10 लाख रुपये स्वीकृत हुआ था, भवन का निर्माण 1 साल पहले शुरू हुआ था लेकिन पूरा नहीं हुआ था, भवन को पूरा कराने के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिये थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@919406448659.
