स्वास्थ्य स्वर : उदार विकार या पेट संबंधी समस्या का घरेलू उपचार...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी उदार विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार के रस में भुना हुआ जीरा और गुड़ मिलाकर दिन में 4 बार 4 -4 घंटे के अंतराल में सेवन करने पर अजीर्ण या अपच की समस्या में आराम हो सकता है| एक छोटे चम्मच प्याज के रस में चुटकी भर नमक मिलाकर सेवन करने से अपच में लाभ हो सकता है| अपच के कारण पेट दर्द हो तब एक छोटे चम्मच तुलसी और अदरक का रस मिलाकर दिन में तीन बार 3 -3 घंटे के अंतराल में सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9589906028. (AR)
Posted on: Jul 25, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गाय के घी और दूध के फायदे...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गाय के घी और दूध के लाभ के बारे में बता रहे हैं, गाय के घी और दूध में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, प्रतिदिन एक चम्मच घी और गाय के दूध का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, इसका सेवन करें और लाभ लें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: रमाकांत सोनी@9589906028. (AR)
Posted on: Jul 24, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर जल गया है, दूसरा लगवाने में मदद करें...
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं, उनके वार्ड नंबर 12 में ट्रांसफ़ॉर्मर लगा था जो जल चुका है, जिसके लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वार्ड में ट्रांसफ़ॉर्मर लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8357998546. JE@9644816977. (AR)
Posted on: Jul 23, 2020. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA SITARAM KORI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : भुट्टा खाने के फायदे...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी भुट्टा के बारे में जानकारी दे रहे हैं, बरसात के दिनों में मिलने वाले भुट्टे का सेवन करने से मधुमेह, पित्त, कफ की समस्या में लाभ मिलता है, इसमे प्रोटीन की मात्रा होती है, भुट्टे का सेवन करें और लाभ लें, संबंधित विषय पर और जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9589906028. (AR)
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
गौ माता के बारे में वर्णन...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी गौ माता के विशेषताओं का वर्णन कर रहे हैं :
गौ माता धर्म शास्त्र है-
गौ माता कृषि शास्त्र है-
गौ माता आरोग्य शास्त्र है-
गौ माता अर्थ शास्त्र है-
गौ माता विज्ञान शास्त्र है... (AR)
