कविता : भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...
ग्राम पंचायत-मातला, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलाम और उनके साथ है स्कूली छात्रा राधिका पोटाई एक कविता सुना रहें हैं :
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के-
धर्म अलग हो जाति अलग हो वर्ग अलग हों भाषाएँ-
पर्वत सागर तट वन मरुस्थल मैदानों से आये-
फौजी के वर्दी में हम सबसे पहले हिन्दुस्तान के-
भारत माता के बेटे हम चलते सीना तान के...
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: NARAYANPUR CG RADHIKA POTAI SONG VICTIMS REGISTER
18 साल बीत गया नही मिला विकलांग पेंशन, आवेदन का कोई निराकरण नही...कृपया मदद करे-
ग्राम पंचायत-गौरदंड, जिला-नारायणपुर (छतीसगढ़) से रामचंद विकलांग पेंशन नहीं मिलने की समस्या के बारे में बता रहे है, गौरदंड पंचायत के आश्रित उमरगाँव निवासी रामचंद जिनका की एक हाथ कट गया है, जो विकलांग है| पिछले 18 वर्षो से नहीं मिल रहा विकलांग पेंशन पंचायत स्तर पर सरपंच सचिव को विकलांग पेंशन हेतू मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं किये सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर विकलांग पेंशन दिलाने में मदद करे. कलेक्टर@9425205669. सरपंच@7587829467. सचिव@9406361758. सम्पर्क ग्रामीण@7587329538. CEO@9425263888.
Posted on: Nov 23, 2019. Tags: KEERTI NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER SAHU
भजन : मन फुला फुला फिर जगत मा कैसे नाता रे...
ग्राम-जुलगी, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से लाल यादव एक गीत सुना रहें है:
मन फुला फुला फिर जगत मा कैसे नाता रे-
माता कहें यह टूटे हमारी बहन कहें यह भईया मेरे-
बेटी पकड़ के माता रोयें बाह पकड़ के भाई-
लपट झपट के तिरिया रोयें हंश अकेला छाई-
जब तक जियों माता रोयें बहन रोयें दसमा सा-
तैरा दिन का तिरिया रोयें फिर करें करवासा...
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: KORIYA CG LAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
शिव भक्ति गीत : भोले बाबा ने ऐसा, बजाया डमरू...
जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक शिव भक्ति गीत सुना रहे है:
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरू-
सुनके कैलाश पर्वत, मगन हो गया-
कोई गंगा मगन, कोई जमुना मगन-
सुनके सरजू का मन भी, मगन हो गया-
हुए ब्रह्मा मगन, हुए विष्णु मगन-
सुनके नारद का मन भी, मगन हो गया-
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरू-
सुनके कैलाश पर्वत, मगन हो गया-
हुए सूरज मगन हुए चन्दा मगन-
सुनके तारों का मन भी मगन हो गया-
हुए ललिता मगन, हुए राधा मगन-
सुनके कृष्णा के मन भी मगन हो गया-
भोले बाबा ने ऐसा बजाया डमरू-
सुनके कैलाश पर्वत, मगन हो गया...
Posted on: Nov 22, 2019. Tags: KORIYA CG SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
देशभक्ति गीत : हिंदुस्तान में दुश्मनों को, घुसने नहीं देंगे...
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवासिंह कुमार देश भक्ति को लेकर कविता सुना रहे है:
हिंदुस्तान में दुश्मनों को, घुसने नहीं देंगे-
वीरों से भरी मेरी प्यारी, देश की धरती-
अपना प्यारा झंडा कभी, झुकने नहीं देंगे-
स्वर्ग से सुंदर सपनोँ से प्यारा है मेरा स्कूल-
कभी स्कूल ना छुटे, कभी माँता ना छुटे-
हिंदुस्तान में दुश्मनों को, घुसने नहीं देंगे-
अपना प्यारा झंडा कभी, झुकने नहीं देंगे...
