पहले हम लोगों को विधवा पेंशन मिलता था अभी एक साल से नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें...

ग्राम-तुडपारास (मरकामपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा से सीता रानी नेटी गाँव की महिला कलवती, माधवी से बात कर रही हैं जो बता रही है कि एक साल हो गया है विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है जबकि इनके पति की मृत्यु होने को 4-5 साल हो चुका है | पहले इनको विधवा पेंशन मिलता था लेकिन अभी एक साल से नहीं मिल रहा है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि इनको विधवा पेंशन मिल सके| कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888, रोजगार सहायक@7587307282, सचिव@8120492032. सीता रानी नेटी@8959093265.

Posted on: Oct 22, 2017. Tags: SEETA RANI NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हर भोला, हर भोला भोला-भोला हर र...भजन गीत-

जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से पुष्पा आयाम एक भजन गीत सुना रही है:
हर भोला, हर भोला भोला-भोला हर र-
हर शिवा, हर शिवा शिवा-शिवा हर र-
मैया-मैया तोला पुकारूं-
सुन लेना अर्जी हमार-
शिवा भोला सुन लेना अर्जी हमार...

Posted on: Oct 22, 2017. Tags: PUSHPA AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

पेड़ लगाओ ऐसा झिलमिल तारो जैसा...बाल गीत -

जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से ज्योति नागेश और सुबोबे एक बाल गीत सुना रही है:
पेड़ लगाओ ऐसा झिलमिल तारो जैसा-
पत्ते इसके बिस्कुट जैसे फल वो टॉपी जैसा-
डाल पकड़कर इसे हिलाओ टप-टप बरसे पैसा-
पेड़ लगाओ ऐसा झिलमिल तारो जैसा...

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: JYOTI NAGESH DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

पैसा पास होता तो चार चने लाता...कविता -

ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से महेंद्र भास्कर एक कविता सुना रहे है:
पैसा पास होता तो चार चने लाता-
चार में से एक दो तोते को खिलाता-
तोते को खिलाता तो टाये-टाये करता-
टाये-टाये करता तो बड़ा मंजा आता-
पैसा पास होता तो चार चने लाता-
चार में से एक दो घोड़े को खिलाता-
घोड़े को खिलाता तो पीठ में बैठाता-
पीठ में बैठाता तो बड़ा मजा आता...

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: MAHENDRA BHASKAR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

एक साल पहले मेरा टूटा घर बनवाने में मदद का कागज़ मिला है पर काम अब तक नहीं शुरू हुआ...

कोसापारा ग्राम-बालूद, जिला-दन्तेवाडा (छतीसगढ़) से बुमडा गावड़े बता रहे हैं ये एक टूटे हुए घर में रहते हैं, इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत इनको आवास मिलना था इसका पत्र भी इन्हें मिल चुका हैं लेकिन एक साल बीत चुके है इस पर कोई काम नही हुआ सरपंच सचिव से बात करने पर कहते है हो जायेगा लेकिन अभी तक कुछ भी काम नही हुआ है ये परेशान हैं इन्हें केवल एक कागज दे दिया गया है है और गुमराह किया जा रहा है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नबर पर बात कर दबाव बनाये जिससे आवास की समस्या का समाधान हो सके: सरपंच@9407759457, CEO@9669577888, कलेक्टर@9179530000. बुमडा गावड़े@7587836397.

Posted on: Oct 21, 2017. Tags: DANTEWADA BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »