चल जुड़े जाबो गा संगी सीजीनेट स्वर मा जुड़े जाबो...गीत-

ग्राम-सुरसा जिराक, पोस्ट-बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय आयाम एक गीत सुना रहे हैं :
चल जुड़े जाबो गा संगी सीजीनेट स्वर मा जुड़े जाबो-
संदेश रिकॉर्ड करे बर एक दबाबो-
संदेश ला सुने बर दुई दबाबो-
समस्या ला बता के संगी कदम बढाबो-
चल जुड़े जाबो गा संगी सीजीनेट स्वर मा जुड़े जाबो...

Posted on: Jun 29, 2019. Tags: BALRAMPUR CG CHANDARSAI AYAM SONG VICTIMS REGISTER

खेलत गेंदा गिरे जमुना किनारे...गीत-

ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
खेलत गेंदा गिरे जमुना किनारे-
अब गेंदा नई मिले राम ला दुलारे-
खेलत गेंदा गिरे जमुना किनारे-
अब गेंदा नई मिले राम ला दुलारे-
सूक्ष्म रूप धरे सिया ला दिखाये-
विकट रूप धरे लंका जलाये...

Posted on: Jun 29, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

जीवन सुधर गया...काहानी-

मुंबई से दूर गाँव में एक किसान रहता था| जिसका नाम किसनलाल था| उसका एक लड़का था| नाम बिसनलाल था| वह सुंदर और होशियार था| हाल ही में उसने बारहवीं कक्षा पास किया था| एक दिन उसने अपने दोस्तों के साथ मुंबई देखने जाने का प्लान बनाया| सभी ने अपने माता-पिता जाने के लिये पूछा| घर वालों ने मना किया| तब सभी बिना बताये अपने-अपने घरों से पैसे चुरा कर, टिकट कटाकर मुंबई पहुंच गये| स्टेशन में लोगों की भीड़ में बिसनलाल अपने साथियों से बिछड़ गया| वह अपने साथियों को ढूंढा लेकिन वे नहीं मिले| वहां उसे एक साथी मिला| उसने बिसनलाल को काम दिला में दिया| उसे रहने के लिए जगह भी मिल गया| इधर उसके साथी गाँव वापस आ गये| बिसन के माता-पिता उसके बारे में पूछने लगे| बच्चो ने बताया साथ में गये थे लेकिन वह स्टेशन में हमसे बिछड़ गया| ये सुनकर उनके माता-पिता बहुत रोये और कुछ वर्ष बाद उनका देहांत हो गया| एक दिन बिसन को अपने घर की याद आई और वह छुट्टी लेकर गाँव वापस आया| माता-पिता को न देख वह बहुत दुखी हुआ| वह अपने दोस्तों से मिला, सबका हाल पूछा| फिर अपना सब कुछ बेच कर, वापस चला गया| माता-पिता रहे, लेकिन जीवन सुधर गया|

Posted on: Jun 29, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

ओ हो हाय जंगल झाड़ी जाबो जी...कर्मा गीत-

ग्राम-कोटपारा, ब्लाक-दुर्गूकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गणेश आयाम एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
ओ हो हाय जंगल झाड़ी जाबो जी-
चार तेंदू टोरेला जंगल झाड़ी जाबो गा-
चार टोरब, तेंदू टोरब, भेलवा टोरब का-
बहिया भेलवा टोरब का-
ओ हो हाय जंगल झाड़ी जाबो जी-
चार तेंदू टोरेला जंगल झाड़ी जाबो गा...

Posted on: Jun 29, 2019. Tags: BABULAL NETI CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उपवास रहने के फायदे-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा उपवास रहने के लाभ बता रहे हैं| हर व्यक्ति को हप्ते में एक दिन उपवास रहना चाहिये| इससे हमारा पेट साफ हो जाता है| जिससे बीमारी होने के अवसर कम हो जाते हैं| उपवास के दिन समय-समय पर पानी, नीबू पानी का सेवन करना चाहिये| उपवास के समय दिन में भोजन नहीं करना चाहिये| रात में दूध और फल का सेवन करना चाहिये| उपवास के बाद हल्का भोजन करें| गरिष्ठ पदार्थो का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jun 29, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »