स्वास्थ्य स्वर : अनार के औषधीय गुण-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय अनार के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं| पके अनार का बीज नये खून के निर्माण में सहायक होता है| जिनको खून की कमी की समस्या है| वे अनार का सेवन करें| दूसरा कच्चा अनार खाने से भूख बढ़ती है| तीसरा अनार का छिलके के उपयोग कर खासी ठीक किया जा सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jul 05, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बालो से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी बालो से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| दही 5 चम्मच, नीबू का रस 1 चम्मच, चने का बेसन 2 चम्मच लें| सभी को मिलाकर पेस्ट बना लें, और बालों पर लगायें और एक घंटे बाद धुल लें| ये प्रक्रिया एक सप्ताह में तीन बार कर सकते हैं| इससे बालो का झड़ना, टूटना, दो मुहे बाल की समस्या में आराम मिल सकता है| बालो को धोने के लिये मुल्तानी मिट्टी या हर्बल शैम्पू का प्रयोग करें| पेट साफ रखे| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच दी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 05, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बच्चा दानी में होने वालो गांठ या रचैली का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी महिलाओं को बच्चा दानी में होने वालो गांठ या रचैली होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कचनार की छाल 250 ग्राम, गूलर या डूमर का फल 250 ग्राम, गिलोय 250 ग्राम लेकर सभी को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें | 2 चम्मच चूर्ण 4 कप पानी में उबालें, जब उबलकर एक कप रह जाये| उसे कपडे से छानकर गुनगुना रहने पर चाय जैसे भोजन करने के एक घंटे पहले सेवन करें| दिन में दो बार दवा का सेवन करें| एक माह तक दवा का सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.
Posted on: Jul 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पहाड़ी कुल्थी 100 ग्राम और सिलाजीत 50 ग्राम लेकर साफ कर चूर्ण बना लें| एक चम्मच चूर्ण कुल्थी का और 1 ग्राम सिलाजीत का चूर्ण मिलाकर एक गिलास दूध के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| पानी का ज्यादा सेवन करें| कैल्सियम युक्त पदार्थ का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच दी गाँधी@9111061399
Posted on: Jul 03, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप गुप्ता उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अस्व्गंधा जड़ी 50 ग्राम, सोंठ 50 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| उसके बाद उसमे 1 mg स्वर्ण भष्म डालकर दवा बना लेना है| रात को भोजन के बाद एक चम्मच और सुबह नास्ते के बाद एक चम्मच सेवन करना है| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप गुप्ता@8109855459.
