गर्मी के दिन में जंगल से कई तरह की भाजी जैसे कोलियरी, पालोड़, चापोड़ा, चेरोटा मिलता है...

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से माली चैतु कलमुटी बता रही है कि गर्मियों के दिन में हमारे यहां जंगल से कई तरह के भाजी खाने के लिए लाते है जैसे कोलियरी भाजी, चापोड़ा, चेरोटा भाजी, पालोड़ आदि लाते हैं खेत में भी खाने के लिए टमाटर मिर्ची बैगन आदि लगा लेते हैं बाजार से लहसुन प्याज तेल आदि खरीदकर लाते हैं इसी तरह हम अपना जीवन यापन करते हैं (167532) CS

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH FOREST MALI CHAETU KALMUTI

लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

रुपाली प्रशांत पुणे लोनी काबुर में रहती है, उनके परिवार में 4 लोग है, किराये के मकान में रहते है, किराया देने को पैसे नहीं है लॉकडाउन के कारण खाने की समस्या हो रही है, बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है, सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9373851104. (169692) DW

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH RUPALI PRASHANT SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण खाने की दिक्कत हो रही है, कृपया मदद करें...

अब्दुल रहमान जिला पटना बिहार के रहने वाले है, अभी वे नोएडा गौतम बुद्ध नगर फेस-2 सेक्टर 87 नयागाँव गली नम्बर 3 में अपने परिवार के साथ रहते है | लॉकडाउन के कारण खाने की बहुत समस्या हो रही है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@8860417329. (169674) DW

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: ABDUL RAHMAN CORONA PROBLEM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

रीरिलोयो रीरिलोयो रिरिलोय एलोले...माडिया भाषा में शादी गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से माली चैतु कलमुटी माडिया भाषा में शादी गीत सुना रही है:
रीरिलोयो रीरिलोयो रिरिलोय एलोले-
गायेता लोरा गायेता लोरा महीरी एलोले-
बोइल आकी बोइल आकी फला रोय एलोले-
जेलोंग आएतंग जेलोंग आयर री एलोले-
बोइल आकी बोइल आकी फला रोय एलोले-
चिरो चिरो कुरे चिरो चिरो कुरे CS

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MADIYA SONG MALI CHAETU KALMUTI

फूलों की वर्षा बरसाउंगा...क़ुदरगढ़ी भक्ति गीत-

ग्राम-इंद्रपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह क़ुदरगढ़ी भक्ति गीत सुना रहें है-
फूलों की वर्षा बरसाउंगा, फूलों की वर्षा बरसाउंगा-
मैया तेरे द्वारे में दर्श दिखा जा शेरा वालीं माँ-
मेरा दर्द को स्वीकारों मैया, आया हूँ तेरा ही द्वार-
दर्शन मुझे दिखा जा, लाया हूँ तेरे लिए हार-
फूलों की वर्षा बरसाउंगा, फूलों की वर्षा बरसाउंगा-
मैया तेरे द्वारे में दर्श दिखा जा शेरा वालीं माँ...RK

Posted on: Jun 12, 2020. Tags: RAMCHNDRA SINGH RELIGION SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »