बांस की चीजें बनाने की कला लोगों के जीविका का साधन और पहचान है...

ग्राम-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल गाँव के निवासी मनीष कुमार बाद्रा से चर्चा कर रहे हैं| मनीष बता रहे हैं| वे बांस की चीजें बनाने का काम करते हैं| सजावट का सामान बनाते हैं| और उसे बेंच कर अपनी आजीविका चलाते हैं| वे 20 वर्ष से ये काम कर रहे हैं| अपनी बनाई चीजों को वे शहरों तक पहुंचाते हैं| जैसे हैदराबाद, मुंबई, बैंगलोर आदि| बांस की चीजें बनाने के लिये कारीगर नये लोगो को सिखाते हैं| इस तरह से ये कला उनके रोजगार का साधन और पहचान है|

Posted on: Jul 06, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शरीर में होने वाले गांठ का घरेलू उपचार-

भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू शरीर में होने वाले गांठ का घरेलू उपचार बता रहे हैं| रेवन चीनी को गुड के साथ छोटा-छोटा गोली बना लें, और सुबह शाम सेवन करें| बीच-बीच में लहसुन का चटनी का उपयोग करें| खट्टी चीजों का सेवन न करें| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : अमित साहू@9425299142.

Posted on: Jul 06, 2019. Tags: AMIT SAHU CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान...गीत-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक स्वरचित गीत सुना रहे हैं :
जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान-
ओती ले सूर उवथे, होवाथे बिहान-
जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान-
तन में धोती कुर्ता तेहां मुड़ मा पहिने पांगा-
हाँथ मा तोतारी धरे कांधे धरे नागर-
ले लेके तन मा बोवाथे टिकरा धान...

Posted on: Jul 06, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER

नारदीया वैद क्या जाने मुझे दिल की बीमारी है...गीत-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
नारदीया वैद क्या जाने मुझे दिल की बीमारी है-
कभी कथा बतलावें, कभी ता दिये गर्मी की-
धिरता हाल तू मेरा क्या जाने अनाड़ी है-
मुरखिया वैद क्या जाने दिल कई बीमारी है-
जिगर का हाल तू मेरा नहीं जाने अनाड़ी है-

Posted on: Jul 06, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : गांव में पानी की समस्या सीजीनेट साथियों और संबंधित अधिकारियों की मदद से हल हो गई

ग्राम-मानिकपुर, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे हैं| उनके गाँव में पानी की समस्या थी| जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद संबंधित अधिकारियों और सीजीनेट साथियों के मदद से पानी की समस्या हल हो गई है| इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : सतोष कुमार अहिरवार@8463865665.

Posted on: Jul 06, 2019. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »