स्वास्थ्य स्वर : रक्त प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार...
ग्राम-कुम्हार गनिया, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक रक्त प्रदर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 100 ग्राम लाख, 100 ग्राम रसोद लेकर पीसकर मिला लें, उसके बाद सुबह शाम खाली पेट बकरी के दूध के साथ सेवन करें, एक एक चम्मच सेवन करें, दूसरा पके गुलर का चूर्ण बनाकर मिश्री के साथ सेवन करें, दोनों को बराबर मात्रा में लेना है, ऐसा करने से लाभ हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पहले संपर्क कर पूरी जानकारी लें| संपर्क नंबर@9179998149. (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
किसानो से खेती पर चर्चा...
ग्राम-वईकिसनाथ, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रामदयाल दीवान बता रहे हैं वे एक किसान है, खेती के लिये बैल और ट्रेक्टर दोनों साधनों का उपयोग करते हैं, 21 एकड़ भूमि पर वे खेती करते हैं, वे दो तरह के धन की खेती करते हैं, एक जल्दी पकले वाला एक देर से पकने वाला इससे उन्हें कटाई के लिये समय मिल जाता है, खेती में देशी और हाइब्रिड दोनों तरह के बीज की बुवाई करते हैं, खाद के लिये दोनों तरह के खाद उपयोग करते हैं, जैविक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाता है, लाभ या हानि बारिस पर निर्भर करता है, अच्छी बारिश होने पर फसल अच्छा मिल जाता है| (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CG KONDAGAON RAMDAYAL DIWAN SONG STORY VICTIMS REGISTER
जीत लिया तेरा प्यार मेरे दिल को हे प्रभू...गीत-
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं:
जीत लिया तेरा प्यार मेरे दिल को हे प्रभू-
मोह लिया तेरा प्यार मेरे मन को हे प्रभू-
मेरे हर साँस में तेरा हि नाम हो-
हर कदम तेरा साथ हो, हर कदम तेरा साथ हो-
पाप के सागर में डूबता चलाता प्रभू-
तब से बचाने को कोई न सहारा प्रभू-
तेरी क्षमा अपार प्रभू, खीच लिया मुझे तेरी ओर... (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
मईया तो सुन ले मेरा पुकार...गीत-
ग्राम-इन्दरपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद सिंह एक गीत सुना रहे हैं:
मईया तो सुन ले मेरा पुकार-
माँ शेरावाली ले ले न मेरा जोहर-
माँ मेहरो वाली ले ले न मेरा जोहार-
जग को बना दे दुःख को तू हर दे-
आया हूँ मईया तेरा द्वार माँ शेरावाली-
विपदा को हर दे झोली को भर दे-
विपदा को हर दे न मा, मा शेरोवाली... (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CG RAMCHANDRA SINGH SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बकरी का दूध शाम-सुबह 200 ग्राम खाली पेट सेवन करें....
ग्राम-त्रिकुंडा पोस्ट-विवेकनगर जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़ )से हनुमानशंकर यादव बता रहे हैं इनके पास अभी 30 मूंड बकरी हैं ये 2004 से बकरी पाले है इनके पास 7-8 पाव दूध रोज निकलता है बता रहे हैं कि बकरी के कच्चा दूध पीने से शारीर के लिए बहुत लाभ दायक है कमजोर व्यक्ति को खाली पेट दिन में शाम-सुबह 200 ग्राम रोज पिलाने से शारीर में ताकत पैदा करता है,हडियों में दर्द होने पर दूध से मालिस करने पर दर्द दूर करता है और विस्तार से जानकारी के लिए संपर्क नंबर @7089664735 (170067) CS
