हाथ जोड़ के विनती करूँ, मथनवा वो मोर दाई...भजन गीत

ग्राम-पखनी, थाना+तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायण एक भजन गीत सुना रहे है:
हाथ जोड़ के विनती करूँ मथनवा वो मोर दाई-
दगा जन देबे वो दाई मायाला बढ़ा के दगा-
हाथ जोड़ के विनती करूँ मथनवा वो मोर दाई-
तेरे विरह म जाके दाई हाथ पसारूं मोर-
गा जन देबे वो दाई मायाला बढ़ा के दगा...

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: DEVNARAYAN SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे विद्यालय में रिपेयर का पैसा प्रधान अध्यापक दबा कर बैठे हैं, कृपया फोन करके दबाव बनाएं...

पिरोद टोला, ग्राम-धवाठाड़, पंचायत-गायचंदा, प्रखंड-झरडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से शिवनारायण महतो बता रहे है कि विद्यालय में टूटी हुई छत के नीचे बच्चो का भोजन बनाया जाता है तथा रसोई घर के सामने वाली नाली भी टूटी हुई है और यहाँ भोजन का गन्दा पानी जमा हो जाने से विद्यालय के आसपास असहनीय बदबू फ़ैल रही है| सरकार की ओर से राशि विद्यालय को भेज दी गई है| लेकिन उक्त राशि को विद्यालय के प्रभारी प्रधान अध्यापक अपने पास ही रखे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर उनकी समस्या का समाधान करवाए: जिला शिक्षा अधिकारी@9431440966, शिक्षा प्रसार अधिकारी@9431742315, प्रभारी@8210447901. महतो@9939727689.

Posted on: Feb 17, 2018. Tags: SHIVNARAYAN MAHTO SONG VICTIMS REGISTER

भोले बाबा के दरबार में जों आते हैं...शिव भजन

ग्राम पंचायत-पकनी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायन शिवरात्रि के अवसर पर एक भजन सुना रहे हैं :
भोले बाबा के दरबार में जों आते हैं –
झोलियाँ भरते है खाली वो नही जाते हैं – हम तो चले आये हैं दिल में बड़े अरमान लिए –
छोड़ ये डरना तेरा दिल में अपना ठान लिए – तेरे दरबार में जो आके सर झुकाते हैं – तेरे चरणों के धूल जो भी सर लगाते हैं – तेरे चरणों में भोला थोड़ी जगह मिल जाए – मेरे पतझड़ में भोला जिंदगी का फूल खिल जाए...

Posted on: Feb 12, 2018. Tags: DEVNARAYAN SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

हे सरस्वती माई तेह मोरो सभा में आना...भजन गीत

ग्राम पंचायत-पकनी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवनारायण एक सरस्वती भजन गीत सुना रहे हैं:
हे सरस्वती माई तेह मोरो सभा में आना-
वीणा बजावत राज-रजावत गा मोर तीर माँ आना-
मोर सभा में आना सरस्वती मैया-
पहली सुमरनी सरस्वती दूसरा में धरती माई
येला अर्जी ला हे बालक दूसरा धरती माई...

Posted on: Jan 31, 2018. Tags: DEVNARAYAN SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

मैंने सरपंच सचिव के कहने पर पिछले साल शौचालय बनाया, उसका पैसा नही दिया गया है...

ग्राम-बसरेही, ब्लाक-जवा जिला- (म.प्र.) से देवनारायण प्रजापति बता रहे है कि सरपंच सचिव के कहने पर उन्होंने अप्रैल 2017 में शौचालय बनाया है लेकिन उनका पैसा नही दिया गया है.उनके खाते में 900 रूपये डाला गया है और बाकि पैसे के लिए जाते है तो डांटकर भगा दिया जाता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बता करके पैसा दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@9977742118, जवा C.E.O.@7745908934, शौचालय प्रभारी@9755435795, P.C.O.8719089914, रोजगार सचिव@ 7580909610, संपर्क देवनारायण@8878778560. अशोक कोरी@9713063019.

Posted on: Jan 16, 2018. Tags: DEVNARAYAN PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »