कविता : हाथी भालू दोनों में था सच्चा -सच्चा मेल...

ग्राम-कुरुसपाल, जिला-बस्तर, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में भोला बघेल और उनके साथ है स्कूली छात्रा भूमिका एक कविता सुना है:
हाथी भालू दोनों में था सच्चा -सच्चा मेल-
दोनों मिलकर खेल रहे थे लुका-छुपी का खेल-
हाथी बोला सुन मेरे भाई , अब मैं छुपने जाता हूँ-
पानी वाली जगह मिलूँगा पक्की बात बताता हूँ...

Posted on: Nov 26, 2019. Tags: BASTAR CG BHOLA BAGHEL SONG VICTIMS REGISTER

भजन गीत : सुबह सबेरे लेकर, तेरा नाम प्रभु...

ग्राम-बेनूर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हरि मरकाम और उनके साथ है जयलाल सलाम एक गीत सूना रहे है:
सुबह सबेरे लेकर, तेरा नाम प्रभु-
करते है हम शुरु, आज का काम प्रभु-
सुबह से ही तेरा, ध्यान लगायें हम-
विद्या का वर्दान, तुम्ही से पायें हम-
तुम्ही से है हर सुबह, तुम्ही से श्याम प्रभु-
करते है हम शुरु, आज का काम प्रभु...

Posted on: Nov 26, 2019. Tags: HARI MARKAAM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वर्ग से सुन्दर देश हमारा, भारत जिसका नाम...कविता-

ग्राम पंचायत-छैरीबेड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रभान और उनकें साथ सुनीता कोराम साथ में कविता सुना रहें है:
स्वर्ग से सुन्दर देश हमारा, भारत जिसका नाम-
धरती अम्बर पर्वत नदियाँ, है जो इसकी शान-
स्वर्ग से सुन्दर देश हमारा, भारत जिसका नाम-
हम भारत के रहने वाले, भेद भाव ना जाने-
जाति धर्म को छोड़ के सारी, आगे बढ़ना जाने-
हर कष्टों को दूर करे हम, हो मुश्किल आसान-
धरती अम्बर पर्वत नदियाँ, है जो इसकी शान-
जय-जय हिन्द के नारो से हो, धरती गुंजित आस-
इसके गुण को देखे, हम सब शीश झुकाए आज...

Posted on: Nov 26, 2019. Tags: CHANDRABHAN NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

10 से निराश्रित पेंशन की मांग, अब तक नहीं मिली...कृपया मदद करे.

ग्राम-आमगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जानकी बाई निराश्रित पेंशन की समस्या के बारे में बता रहीं है| यह कि, कई दिनों से सरपंच सचिव को पेंशन के लिए आवेदन दिया है, परन्तु जब भी इस बारे में पुछो तो काग़ज दस्तावेज ही मांगते है, बहुत बार कागज़ दे चुकें है, लेकिन पेंशन अभी तक नहीं मिली करिबन 10 साल से पेंशन नहीं मिल रहा है, सरपंच सचिव भी बहाने बना रहे है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है, मदद के लिए अधिकारियों को फ़ोन कर बात करे ताकि पेंशन मिल सके. कलेक्टर@9425205669. सरपंच@7587196629. सचिव@7587002294.

Posted on: Nov 25, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SAMVTI DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

हरी डाल पर लगी हुई थी...कविता-

ग्राम-पातुरबेड़ा, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक साथ में सुनीता, गायत्री एक कविता सुना रहें हैं:
हरी डाल पर लगी हुई थी-
नन्ही सुंदर एक कली-
तितली उससे आकर बोली-
तुम लगती हो बड़ी-बड़ी-
अब जागो तुम-
आँखें खोलो और मेरे संग खेलो-
हरी डाल पर लगी हुई थी...

Posted on: Nov 25, 2019. Tags: ASHOK NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »