हमारे गाँव में रोड नहीं है बहुत कीचड़ होता है, रोड बनवाने में मदद करें...
ग्राम+पंचायत-लदवानी बदहटोला बैगनी चक, जनपद-समनापुर, जिला-डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ गाँव के साथी भुवन सिंह और अमर सिंह बता रहे है कि उनके गाँव रोड नहीं है उसके कारण बहुत कीचड़ होता है उसके कारण आने जाने में बहुत समस्या होती है पैदल आने जाने में भी बहुत समस्या होती है | उसके लिए उन्होंने वनविभाग के अधिकारियो के पास शिकायत किये है लेकिन ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : बैगा विकास प्राधिकरण अधिकारी का नम्बर@9425890258, रेंजर नम्बर@8224963378, सरपंच का नम्बर@7746945386, सचिव@9165390810, सहायक सचिव@8458863814, संपर्क@9009746852, 9644855631
Posted on: Aug 12, 2020. Tags: ROAD SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासी विवाह गीत गोंडी में...
ग्राम-भाडरीमुह, पंचायत-केकाल , जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमू कश्यप और गंगाराम एक गीत सुना रहे हैं, जो गोंडी बोली में है शादी में इस गीत को गया जाता है, ऐसे संदेसो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर रिकॉर्ड कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Aug 11, 2020. Tags: GONDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
कृष्ण कन्हैया मुरली वाला...कृष्णा जन्माष्टमी भजन-
ग्राम-शकलपुर, पोस्ट-संगरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल मानिकपूरी कृष्ण जन्माष्टमी केअवसर पर भजन सुना है-
कृष्ण कन्हैया मुरली वाला-
ऐसी बजाये मुरली-
मुरली जादू भारी-
कृष्ण कन्हैया मुरली वाला-
ऐसी बजाये मुरली-
मुरली जादू भारी-
कृष्णा कन्हैया मुरली वाला-
ऐसी बजाये मुरली-
मुरली जादू भारी...
Posted on: Aug 11, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
भाइतुला जंगल जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) में किया जा रहा है पौधा रोपण...
संतोष कुमार अहिरवार जनपत पंचायत समनापुर जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश)से भाजिटोला प्लांट में पौधा रोपण का कार्य पिछले कुछ हप्तों से चालू है जिसे विवरण पौधा रोपण करने वाले मजदूरों के द्वारा जानकारी दिया जा रहा है पौधा रोपण कार्य में लगभग 150 महिला-पुरुष कार्य करते है, ग्रामीण साथी कुशलाल परस्ते के द्वारा बताया जा रहा है, (भाइतुला प्लांट) महुआ, आम, जामुन, करंज यह कार्य कुछ लोग एक हप्ते पहले से कार्य किये है जिसका मजदूरी भी मिल गया है मजदूरी दर 150 रुपये है और यह मजदूरी भुगतान लगभग सभी को जॉब कार्ड के माध्यम से मिलता है. संपर्क@7089096625.
Posted on: Aug 11, 2020. Tags: STORY
झूम झूम हर कली बार बार के चली... गीत-
ग्राम-सुरंदवाडा, पंचायत-कोलावाड़ा, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से चमेली नाग गीत सुना रही है-
झूम झूम हर कली बार बार के चली-
आप जो पधारे तो महक उठी गली गली-
प्यार बड़ी फलको में हमको पाला पोसा है-
हर कदम पे साथ का दिया हमे भरोसा है-
खुशनुमा है जिंदगी रांहे जैसे मकमली-
आप जो पधारे तो महक उठी गली गली-
झूम झूम हर कली बार बार के चली...

