यीशु जी के नाम ला घर-घर अमराबो...गीत-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक गीत सुना रही हैं :
यीशु जी के नाम ला घर-घर अमराबो-
मन ला फेर आवा संगी कहिके समझाबो-
बाग़ बलोढार नहीं गाँव-गाँव मा जाबो-
भूख प्यास डहर नहीं गाँव-गाँव मा जाबो-
यीशु जी के नाम ला घर-घर अमराबो...

Posted on: Jul 14, 2019. Tags: BALRAMPUR CG SANDHYA KHALAKHO SONG VICTIMS REGISTER

बागे बगीचा दिखे ला हरियर...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विद्या नायक एक गीत सुना रही हैं :
बागे बगीचा दिखे ला हरियर-
दुरुग वाला नई देखों बदेवो नरियर मोर झूल तरी-
मोर झूल तरी गेंदा इंजन गाड़ी से मोर खुल गये-
मोर खुल गे अकास मछी टोके धरी नरवा मा-
चांदी के मुंदरी किनारी कर ले-
मै हा रईथो दुरुग मा चिन्हारी कर ले...

Posted on: Jul 14, 2019. Tags: CG KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER VIDYA NAYAK

स्वास्थ्य स्वर : दस्त बीमारी का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं| छोटी इलायची 4 नग लोहे की कढ़ाही में भून लें| जब उसका भस्म बन जाये, तब उस भस्म को रोगी को खिलाइये| दो से तीन बार सेवन कराने से दस्त में आराम मिल सकता है| बच्चे को दस्त होने पर एक नग इलायची उपयोग करना है| और भस्म को शहद या दूध के मलाई सेवन कराना है| भोजन में मिर्च, मसाला, गरिष्ठ पदार्थ से परहेज करना है| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Jul 14, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

2017 में वन विभाग में काम किये थे, काम का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-नेवारी बहरा, पंचायत-कटकोना, तहसील, ब्लाक-खड़गवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से राम कुमार बता रहे हैं| उन्होंने 2017 में वन विभाग में 39 दिन काम किया था| उनके साथ जगतपाल सिंग 4 दिन, राजकुमारी 5 दिन, कौशिल्या 04 दिन काम किये हैं| जिसका पैसा आज तक नहीं मिला है| आवेदन करने पर अधिकारी गुमराह कर रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : राम कुमार@7489574020. डिप्टी रेंजर@8461055114, फारेस्ट गार्ड@8770561193, 9993846498.

Posted on: Jul 14, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

जब ले लगे सरकारी सुविधा के आस रे...छत्तीसगढ़ी गीत-

सीजीनेट के साथी नरेश बुनकर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
जब ले लगे सरकारी सुविधा के आस रे-
मोर गाँव के धरती हा मरगे पियास रे-
खातू दवाई खेत मा काट नई करत है-
का मंतर मारे हे मछरी नई मरत है-
कर लई किसनहा के का करे किसान रे-
बेरी-बेरी दौडा थे साहेब पटवारी रे-
बांध नहर बन गये खेती में नई है पानी...

Posted on: Jul 14, 2019. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »