गर्मी घामे सोते जाये, घर दूरा पलट फेर नहीं पाये...कविता-

ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
गर्मी घामे सोते जाये, घर दूरा पलट फेर नहीं पाये-
ज्येठ, बैसाख, गर्मी सोते जाये-
घर मंदिर अपने पलट नहीं पाये-
आवे सावन पानी बरसे, अषाढ़ में घुटुर घटर बादल कड़काय...

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हाय रे उतर गये अषाढ़ मढ़ी माई ला ला छाई...कर्मा गीत-

ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
हाय रे उतर गये अषाढ़ मढ़ी माई ला ला छाई-
धीरे धीर अषाढ़ कराई-
काखर घर है झोरंग झिटंग, काखर घर है नीचे-
कखर घर छाय नहीं पाये रे-
झोरंग झिटंग वर्षा करवाई...

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : 3 महीने से पानी की समस्या थी, अब हल हो चुकी है...

ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से माखनदास मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 1 में 3 महीने से पानी की समस्या थी| हैण्डपंप में पाईप कम होने से पानी नहीं निकल रहा था| अधिकारियों के पास आवेदन करने से कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 15 दिन पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद सीजीनेट साथियों के मदद से उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | माखनदास मानिकपुरी@6260260793.

Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MAKHANDAS MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दुबले पतले होने की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दुबले पतले होने की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| एक गिलास दूध में एक छोहरा डालकर उसे पकाना है| उसके बाद उसे ठण्डा कर लें| उसके बाद आधा चम्मच सतावर का चूर्ण सेवन करने के बाद दूध पीना है| दूध में शहद का उपयोग भी कर सकते हैं| शहद को दूध ठण्डा होने पर ही मिलायें| इस तरह से उपयोग करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| राघवेंद्र सिंह राय @9424759941.

Posted on: Jun 15, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सायटिका बीमारी का घरेलू इलाज-

ग्राम-लाछाकड़ी, पोस्ट-गंगपुर, तहसील-वासदा, जिला-नवसारी (गुजरात) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सायटिका बीमारी का घरेलू इलाज बता रहे हैं| जिन व्यक्तियो ये समस्या है| वे हरसिंगार के पौधे का 10 पत्ते को लेकर कूटकर चटनी जैसा बना लें| उसके बाद 2 गिलास पानी में पका लें| जब एक गिलास पानी रह जाये| तो उसे ठण्डा कर रोगी को पिलाना है| दूसरा निर्गुंडी का आधा चम्मच चूर्ण आधा गिलास पानी में उबालकर सुबह शाम रोगी को सेवन करायें| दवा का सेवन भेजन के बाद ही करना है| तेल, खटाई, चावल का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@09424759941.

Posted on: Jun 15, 2019. Tags: GUJARAT HD GANDHI HEALTH NAVSARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »