अरे ओ कन्हैया किसको कहेगा तू मईया...कृष्ण भजन

ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक कृष्ण भजन सुना रहे हैं :
अरे ओ कन्हैया किसको कहेगा तू मईया-
किसने तुझको जनम दिया रे किसने तुझको पाला-
मांगी मन्नते और देवी देव पूजे तेरे लिये देवकी ने-
दूध में नहलाने का खोद में खिलाने का सुख पाया यशोदा जी ने-
किसने तुझको जीवन दिया रे, किसने जीवन संभाला-
मरने के डर से भेज दिया घर से देवकी ने रे गोकुल में...

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: CG KUSH KUMAR RAIGADH SONG VICTIMS REGISTER

कृष्णा भजन : कभी माखन चुरा लिया कभी पर्वत उठा लिया...

ग्राम-तालदेवरी, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुश कुमार एक कृष्ण भजन सुना रहें है:
कभी माखन चुरा लिया कभी पर्वत उठा लिया – ओ लल्ला रे. ये क्या गजब किया-
मेरे कान्हा ये क्या गजब किया-
मुझको डरा दिया, मेरे कान्हा ये बताना-
ओ लल्ला रे. ये क्या गजब किया-
कभी मुझको सक होता तू मेरा लाल नही है-
है कोई अवतारी तू ये मेरी बात सही है-
इन्द्र से रक्षा के खातिर तुमने पर्वत उठा लिया-
मेरे कान्हा ये बताना ओ लल्ला रे ये क्या गजब किया...

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: KUSH KUMAR RAIGADH CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए किये आवेदन, अधिकारी सुन नही रहे है, कृपया मदद करे...

ग्राम-सरई, पोस्ट-चान्दरानी, जनपत पंचायत-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहा है मृत्यु प्रमाण पत्र देने में कर रहे है टोल-मटोल सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र आमतौर पर पंचायतों और नगर पालिका बनाती है. लेकिन ग्राम सरई के निवासी “तिहर सिंह जाति बैगा पिता भवर सिंह” यह जलाऊ लकड़ी बेंच कर जीवनयापन करने वाले गरीबी रेखा के निचे आता है नाम जिनकी पत्नी 9 सितम्बर को मृत्यु हुआ जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र नही बनाए है जिसे ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को बोला गया परन्तु किसी प्रकार की कोई जानकारी नही दिए इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से सहयोग्कारने के लिए सन्देश रिकॉर्ड दर्ज किये है. समनापुरCO@7089659087. जिला कलेक्टर@9425010848. 6566562658. सचिव@8223910322. संपर्क@82249223236.

Posted on: Oct 05, 2019. Tags: SANTOSH KUMAR AHIRWAR DINDORI MP SONG VICTIMS REGISTER

अंबे दुर्गा दाई के मईया, दाई वरदान माँगा थो... देवी भजन-

ग्राम-डिज़ावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय कुमार पोया नवरात्री के पावन पर्व पर एक भजन सुना रहा है:
अंबे दुर्गा दाई के मईया-
दाई वरदान माँगा थो-
शेर पे सवारी मईया धर के कटारी-
तोर दुवारी आय हो मईया बन के पुजारी-
पान फुल ध्वजा चढ़े तोर द्वारी दाई-
अंबे दुर्गा दाई के मईया...

Posted on: Oct 05, 2019. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR POYA

पेंशन के लिये भटक रहे बुजुर्ग, कृपया मदद करें-

ग्राम-सरईमाल, थाना-समनापुर, जिला-डिंडौरी, मध्यप्रदेश
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले वृद्धजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करना अर्थात पेशन देने की योजना सरकार चला रही है, जिससे वृद्धा अवस्था में वे सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर सकें| लेकिन जीवन भर की भागदौड़ के बाद सांसों को कायम रखने के लिये मिलने वाली रकम यानि पेंशन उन्हें नहीं मिल पता है| सरकारें लोक कल्याणकारी राज्य का दावा करती हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सरईमाल के वृद्धजन आज भी अपने पेंशन से वंचित हैं, आवेदन करने पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं : सरपंच@7354998395, सचिव@8959095354, समनापुर CEO@7089659087. संपर्क@9755711964.

Posted on: Oct 04, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »