तन में ग्रहण मन में ग्रहण...गीत-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक कविता सुना रहे हैं:
तन में ग्रहण मन में ग्रहण-
ग्रहण, ग्रहण, ग्रहण-
जिंदल को ग्रहण, मोनेट को ग्रहण-
ग्रहण, ग्रहण, ग्रहण-
हर जगह ग्रहण-
2020 का ग्रहण आने वाला है प्रभू-
तन में ग्रहण मन में ग्रहण-
ग्रहण, ग्रहण, ग्रहण...

Posted on: Apr 15, 2020. Tags: CG POEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड निरत हो चुका है, राशन नहीं मिलता है, राशन दिलाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-इटहा, थाना-रामपुर नैकिन, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से उपेंद्र त्रिपाठी बता रहे हैं कि उनका राशन कार्ड पहले बना था लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया है, जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, उनका कहना है लॉक डाउन के कारण राशन की समस्या हो रही है, घर में 6 सदस्य हैं, इसलिये वे सीजीनेट साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियो से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7757084225.

Posted on: Apr 12, 2020. Tags: CORONA MP PDS PROBLEM SIDHI SONG UPENDRA TRIPATHI VICTIMS REGISTER

काम नहीं कर पा रहे हैं, राशन कार्ड नहीं बना है, राशन दिलाने में मदद करें...

ग्राम-कुदरी, पोस्ट-मानिकपुर, जिला-चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से गुरु प्रसाद पिता प्रहलाद सिंह बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण हुये लॉक डाउन की वजह से वे काम नहीं कर पा रहे हैं और राशन कार्ड भी नहीं बना है जिसके कारण राशन नहीं मिल पाता है, उन्हें खाने की समस्या हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8423408317. प्रधान@8756065408.

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CHITRAKOOT CORONA GURU PRASAD PDS PROBLEM SONG UP VICTIMS REGISTER

घर में सुरक्षित रहें और कोरोना से बचें...

सीतापुर (उत्तर प्रदेश) से मोहम्मद आरिफ लॉक डाउन के संबंध में जानकारी दे रहे हैं कि कोरोना महामारी से बचने के लिये लॉक डाउन का पालन करे, घर में रहें, घर में समय व्यतीत करें और दूसरों को भी ये सलाह दे जिससे कोरोना बीमारी से बचा जा सके| कोरोना भीड़ में जाने से फैलता है इसलिये भीड़ में न जायें अपने परिवार के साथ रहें सुरक्षित रहें| आरिफ@9125915226.

Posted on: Apr 11, 2020. Tags: ARIF AWARENESS CORONA SONG UP VICTIMS REGISTER

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा...गीत-

सीतापुर (उत्तर प्रदेश) से मोहम्म आरिफ सिदीकी एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा-
हम बुलबुले हैं इसकी, वो गुलसितां हमारा-
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना-
हिन्दी हैं हम वतन हैं ये हिन्दोस्तां हमारा-
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा...

Posted on: Apr 10, 2020. Tags: ARIF SITAPUR SONG UP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »