मैं बालक तू माता शेरा वालिए...भजन-

दृष्टिहीन विद्यालय, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गोपाल सिंह एक संगीतमय भजन प्रस्तुत कर रहे हैं :
मैं बालक तू माता शेरा वालिए-
है अटूट यह नाता शेरा वालिए-
शेरां वालिए माँ, पहाड़ा वालिए माँ-
मेहरा वालिये माँ, ज्योतां वालिये माँ-
तेरी ममता मिली है मुझको, तेरा प्यार मिला है-
तेरे आँचल की छाया में मन का फूल खिला है...

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG GOPAL SINGH KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : अधूरे पड़े आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया...

ग्राम पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तीरथ धुर्वे बता रहे हैं| गाँव में आंगनवाड़ी भवन अधूरा पड़ा था| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| आंगनबाड़ी दूसरे के घर में लगाया जा रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 29 मई 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 8 जुलाई 2019 को भवन का काम शुरू हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से काम शुरू हो गया| संपर्क नंबर@6261889088.

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM SONG TIRATH DHURVE VICTIMS REGISTER

वृद्धा पेंशन के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

नवापारा, ग्राम पंचायत-आमाडांड, तहसील, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुमित्रा बाई बता रही हैं| उनको वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा है| उनकी उम्र 60 से ऊपर हो चुकी है| पंचायत में आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| उनका कहना है, सरकार की योजना है| सबको मिलता है| तो मुझे भी मिलना चाहिये| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9425582003, सचिव@9926125395, सरपंच@7397682443. संपर्क नंबर@9098841010.

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG KORIYA PATRAJ MARKAM PENSION PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट में आओ भईया जी...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक गीत सुना रहे हैं:
सीजीनेट में आओ भईया जी-
नई लागे रूपया पैसा सीजीनेट में आओ-
गाँव के समस्या ला मोबाईल मा रिकॉर्ड करो-
चाहे कोनो राज होवे, चाहे कोनो भाषा-
सबके समाधान होही, झन होवो गिलासा-
चाहे कोनो राज होवय चाहे कोनो भाषा-
चाहे गीत गाओ भईया जी, नई लागे रूपया पैसा-
सीजीनेट में आओ...

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| आंवला चूर्ण 100 ग्राम, हल्दी 50 ग्राम, करेले का चूर्ण 100 ग्राम, जामुन की गुठली 100 ग्राम, बेल पत्ती 100 ग्राम लें| सभी को साफ कर, चूर्ण बना लें| उसके बाद एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन से पहले दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| मीठी चीजो का सेवन न करें| मिर्च मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें| नशा न करें | सुबह-शाम टहलें, चावल आलू का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गाँधी@9111061399.

Posted on: Jul 16, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »