सुख के सब साथी दुखमें न कोई...गीत-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक गीत सुना रहे हैं :
सुख के सब साथी दुखमें न कोई-
मेरे राम, मेरे राम-
तेरा नाम है साचा दूजा न कोई-
जीवन आनी जानी छाया-
झूठी माया झूठी काया-
फिर काहे को सारी उमरिया...
Posted on: Jul 17, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER
स्वाथ्य स्वर : दस्त या पेचिस का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी दस्त या पेंचिस का घरेलू उपचार बता रहे हैं | बेल का गूदा 100 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम, छाछ 200 ग्राम सभी को इकट्ठा कर लें| उसके बाद बेल के गूदे का चूर्ण बना लें, और उसमे सेंधा नमक मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट सेवन करें| उसके बाद छाछ का सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| दाल, चावल की खिचड़ी और मूंग दाल का प्रयोग करें| पानी उबालकर उपयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jul 17, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
तू मिले भोले नाथ...भजन गीत-
सीजीनेट के साथी देव सोनी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
तू मिले भोले नाथ-
चर्चा में तोर बैठे हों, जोड़ के दोनों हांथ-
दूरा में तोर बैठे हो, जोड़ के दोनों हांथ-
भोला तोला कईथे गा, शिव शंभू गा-
भक्ति भाव नई जानो, अउ मै अज्ञानी-
दे दे आशीर्वाद-
दूरा में तोर बैठे हों, जोड़ के दोनों हांथ...
Posted on: Jul 17, 2019. Tags: DEWA SONI SONG VICTIMS REGISTER
दारू के बोतल ला, गांजा के चिलम ला तोड़ दो...गीत-
नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-डिज़ावाल, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
दारू के बोतल ला, गांजा के चिलम ला तोड़ दो-
अउ गांजा दारू पीना छोड़ दूरा छोड़ दो-
दारू पीना छोड़ो भईया, गांजा पीना छोडो भईया-
डब-डब अईसे दारू चूवे, दारु अईसे चुवाय देहे-
चिलम से गांजा अईसे उड़े, वईसे धुंवा उड़ाय देहे...
Posted on: Jul 17, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
अधिकारियों के पास जाँच के लिये आवेदन देते हैं, कारवाही नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-मडमडा, थाना-पांडातरई, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राम भजन झारिया, राधेलाल जायसवाल से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं| अपने गाँव के सरपंच कार्यो की जाँच के संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन कर रहे हैं| अधिकारी जांच के लिये जाते हैं| लेकिन उसका रिपोर्ट नहीं मिलता है| कोई जानकारी नहीं दिया जा रहा है| वे अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर जाँच कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@9685784766.
