मैं क्या बताऊ मोरे भइया जीना कान्हा के हाल...एक गीत
Mohan Yadav traveling with CGnet Swara Citizen Journalism awareness tour has reached Bazarpara in Tamnar, Raigarh district in Chhattisgarh where they are singing this song:
मैं क्या बताऊ मोरे भइया जीना कान्हा के हाल
जंगल में जमींदार लूटन लागे
लूटत-लूटत पैसा ढेला लूटगा
गे खेत बारी नापत का पटवारी लूटी
सभी पैसा धेला लूटगा
Posted on: May 31, 2014. Tags: Mohan Yadav
जानने का हक़: सूचना अधिकार अधिनियम क्या है ?
सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के प्रति जागरूकता हेतु RTI tea स्टॉल कानपुर के सौजन्य से “जानने का हक़ कार्यक्रम” के अंतर्गत सूचना अधिकार अधिनियम 2005 पर एक विशेष श्रृंखला । आज सुनिए सूचना अधिकार अधिनियम क्या है ? और इसका क्या महत्व है? सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और सरकारी कार्यो की जनता के प्रति ज़वाबदेही तय करने के उद्देश्य से सन 2005 में सूचना अधिकार अधिनियम लागू किया गया जिसे सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के नाम जाना जाता है। इसके अंतर्गत भारत का कोई भी नागरिक सरकारी कार्यालयों से सम्बंधित सूचना प्राप्त करने हेतु सूचना अधिकार अधिनियम का प्रयोग कर सकता है।
Posted on: May 29, 2014. Tags: KM Yadav
Report from street play in Citizen Journalism awareness tour by team Swara...
Mohan Yadav is reporting while team Swara is performing their street play in Chirhatti village of Gorela block of Bilaspur district in Chhattisgarh. This Citizen Journalism awareness tour was started on 15th May and will cover 5 states till 15th June. They are trying to teach villagers how to use their mobile phones to raise their issues in their own languages through street play, dance and puppet show. Another team is doing their shows in Gondi language. Mohan@9752540607
Posted on: May 28, 2014. Tags: Mohan Yadav
No NREGA wage from year, Adivasi woman sarpanch says no officer listens...
Mohan Yadav traveling with CGnet Citizen Journalism Awareness Yatra has reached Bahramuda village in Kota block of Bilaspur district in Chhattisgarh where people tell him that they worked in NREGA last year but yet to get wages. Urmila, adivasi sarpanch of the village says she has told all officers and no one helps. Pls call NREGA officer 9098180844
CEO 9981642807, Sarpanch 8889182141, Lokpal 9425543871 , Rozgar asst 7354318763. Mohan@9575114165
Posted on: May 25, 2014. Tags: MOHAN YADAV NREGA
एक झूठी आस है ये चुनावी लोकतंत्र...एक कविता
हर एक वोट को आस है एक नए सवेरे की
संसद की दरकती दीवारो को आस है कुछ नये चेहरो की
टूटी झोपड़ी के साये में एक आस है आशियाने की
बोझिल होती आँखो में आस है मुठ्ठी भर अनाज की
खाली पड़े हाथों को आस है कुछ काम मिल जाने की
सदियों से तड़पती भूख को आस है पेट भर जाने की
दिल्ली की दहकती सड़को को आस है नये खरपतवारो की
बंद कमरो को आस है आवरू बच जाने की
पेट में फलते फल को आस है जिँदा पक जाने की
टूटते सपनों को आस है मुकाम मिल जाने की
सत्ता की हवाओं को आस है एक नये नेतृत्त्व की
दम तोड़ती व्यवस्था को आस है कुछ नये सुधार की
फाइलों में बंद अल्फाज़ो को आस है एक नये फ़साने की
बहते आंसुओ को आस है एक नये इंकलाब की
इस संविधान को आस है एक नये लिहाफ की
एक झूठी आस है ये चुनावी लोकतंत्र
एक झूठी आस है ये चुनावी लोकतंत्र
