सरपंच ने कहा सरकार से पक्का घर बनाने मदद मिलेगी कच्चा घर तोड़ दो, तोड़ा पर पैसा नहीं मिला...
ग्राम-सुनहरा,पोस्ट-बीरा, तहसील-अजयगढ़,जिला-पन्ना से शिवका प्रजापति बता रहे है कि गाँव के सरपंच ने बोला था आप लोगो का घर प्रधानमंत्री आवास में आ गया है, घर तोड़ दो पक्का मकान बन जायेगा तो लोगो ने घर तोड़ दिया लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी घर बनाने का पैसा अभी तक नही दिया है, वह बता रहे है बिना छप्पर के रहने को मजबूर है, निवेदन करते हुए कह रहे है जल्द से जल्द पैसा दिया जाये ताकि घर निर्माण का काम चालू किया जा सके , सीजीनेट के साथियों से मदद की गुहार कर रहे कृपया मदद करे- मदद करने के लिए इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाएं-जिला कलेक्टर@9955991970,जनपद सीईओं@9479930459. साधू सिंह लोधी@8719095669
Posted on: Mar 23, 2018. Tags: SADHU SINGH SONG VICTIMS REGISTER
बुढ़ा गए हैं पर पेंशन नहीं मिलता, सरपंच बोलता है आएगा तो देंगे पर देता नहीं हैं, बहुत दिन हो गए ...
ग्राम-मसगा, ग्राम-पंचायत सोनपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बुजुर्ग महिला सुकमे ( सामापारा) और पुरुष साथी साधु ( मोहल्ला सरनेपारा से ) बता रहे है अभी तक पेंशन नही मिला है जबकि उनकी उम्र 60 से अधिक है सरपंच,सचिव से बोलते है, तो वह कहता है आएगी तो दे देंगे लेकिन अभी तक नही मिली है, वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं की वे अधिकारियों पर दबाव बनाये ताकि गरीब लोगो को पेंशन का पैसा मिल जाये, जिससे उनको जीवन यापन करने में सहयोग मिल सके:सरपंच@9617565581,सचिव@9669859770,जनपद CEO@9165689001, शिकायत कर्ता पड़ोसी राजमणि@9399661036.
Posted on: Mar 22, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
जय बोलो, जय बोलो भोले नाथ की, भक्ति में खो जाएं भोले नाथ की...भजन
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से उषा सिंह एक भजन सुना रही हैं :
जय बोलो जय बोलो भोले नाथ की, भक्ति में खो जाएं भोले नाथ की-
आओ महिमा गाएं भोले नाथ की, भक्ति में खो जाएं भोले नाथ की-
मोहे पार लगा दे शिव भोले, बिगड़ी बना दे शिव भोले-
जय बोलो दीना नाथ की जय बोलो भोले नाथ की-
जय बोलो जय बोलो भोले नाथ की, भक्ति में खो जाएं भोले नाथ की...
Posted on: Mar 22, 2018. Tags: SONG USHA SINGH VICTIMS REGISTER
बड़ा देवला मनालो गा, जिन्दगी सुख-सुख पहाही...बड़ादेव गीत
ग्राम-बहेराबांध, पंचायत-सकडा, विकासखंड-खडगंवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से उदितराज सिंह एक बड़ादेव गीत सुना रहे हैं :
बड़ा देव ला मनालो गा जिंदगी सुख-सुख पहाही-
गोंडवाना मा तै आये गोंड राजा के बेटा कहाए-
गोड़ी धरम निभालो गा जिन्दगी सुख-सुख पहाही-
देवी देवता के मनैया आन धरती के सेवा करैया आन-
मनौती मना लो गा जिन्दगी सुख-सुख पहाही-
तईहा-तईहा के रहवासी आन धरती के मूल निवासी आन...
Posted on: Mar 19, 2018. Tags: SONG UDITRAJ SINGH VICTIMS REGISTER
कोयला खदान में ठेका मज़दूर को मनमानी दाम और विरोध करने पर काम से निकाल दिया जाता है...
पंचायत-देवहरा, संजय कोयला नगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सूर्यभान सिंह बता रहे हैं कि वे धनपुरी कोलमाईंस OCM में कार्यरत हैं वहां पर ठेका मजदूर और नियमित मजदूर दोनों काम करते हैं जिसमे ठेका के मजदूरों से 12 घंटे काम लिया जाता है, कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं होता और सरकार की तरफ से उनको कोई निर्धारित वेतन नहीं दिया जाता है उनकी उपस्थिति भी सही से दर्ज नही की जाती, कुछ की दर्ज की जाती है, तो कुछ की नही| 32 सौ से 6 हजार रूपए देकर 12 घंटे काम लिया जाता है| ड्राईवर, सुपरवईजर, मेटेनेंस करने वालो को 14-15 हजार रुपये दिया जाता है 40-50 लोग ठेके पे काम करते हैं और यदि मजदूर अपनी हक़ की बात कहते हैं तो उन्हें काम से निकाल दिया जाता है | सूर्यभान सिंह@9399880843.

