कविता : मै अमर शहीदों का चारण उनके यश गाया करता हूँ...

ग्राम पंचायत-बागडोगरी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई और उनके साथ है स्वेता पोटाई एक कविता सुना रहीं है:
मै अमर शहीदों का चारण उनके यश गाया करता हूँ-
जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है मै उसे चुकाया करता हूँ-
यह सच है याद शहीदों की हम लोगों ने दफनाई हैं-
यह सच है उनकी लाशों पर चलकर आजादी आई हैं-
उन गाथाओं से खून गरमाया करता हूँ-
मै अमर शहीदों का चारण उनके यश गाया करता हूँ...

Posted on: Nov 28, 2019. Tags: SONG SUKHDAI NARAYANPUR CG VICTIMS REGISTER

कविता : मै अपनी मुनिया को गिनती सिखाऊंगा...

ग्राम पंचायत-बेनूर, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में जेनेन्द्र यादव, लकेश्वर एक कविता सुना रहें है:
मै अपनी मुनिया को गिनती सिखाऊंगा-
बोल मुनिया एक तुझें दिखाऊ कैक-
थोड़ा तुम खा लो गे थोड़ा मै खालूँगा-
मै अपनी मुनिया को गिनती सिखाऊंगा-
बोल मुनिया दो तुझें दिखाऊ ढोल-
थोड़ा तुम बजाओगे, थोड़ा मै बजाऊंगा-
बोल मुनिया तीन, तुझें दिखाऊ बीन-
थोड़ा तुम बजा लो गे,थोड़ा मै बजाऊंगा-
मै अपनी मुनिया को गिनती सिखाऊंगा-
बोल मुनिया चार,तुझें दिखाऊ कार-
थोड़ा तुम चलोगे, थोड़ा मै चलाऊंगा-
मै अपनी मुनिया को गिनती सिखाऊंगा-
बोल मुनिया पांच, तुझें दिखाऊ नांच-
थोड़ा तुम नांच लोगे, थोड़ा मै नांच लूँगा...

Posted on: Nov 28, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PRDEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER

गीत : वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...

ग्राम पंचायत-बम्हनी, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप जोगी साथ में कविता, संजना एक प्रार्थना सुना रहें हैं:
वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें-
पर-सेवा पर-उपकार में हम, जग-जीवन सफल बना जावें-
हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के सेवक बन संताप हरें-
जो हैं अटके, भूले-भटके, उनको तारें खुद तर जावें-
छल, दंभ-द्वेष, पाखंड-झूठ, अन्याय से निशिदिन दूर रहें-
जीवन हो शुद्ध सरल अपना, शुचि प्रेम-सुधा रस बरसावें-
निज आन-मान, मर्यादा का प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे-
जिस देश-जाति में जन्म लिया, बलिदान उसी पर हो जावें-
वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें...

Posted on: Nov 28, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PRADEEP JOGI SONG VICTIMS REGISTER

ग्रामीण युवा खिलाडियों की मांग, गाँव में हों खेल का मैदान...कृपया मदद करे.

ग्राम-खोड़गाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल ग्रामीण युवा साथियों से बात कर रहे है| गाँव के सुभगाँव पारा के विनोद कुमार, दिलीप, रमेश एवं अन्य साथियों के द्वारा बताया जा रहा है, गाँव में खेल का मैदान नहीं होने से यहाँ के खिलाडी युवा आगे खेल के क्षेत्र में नहीं जा पा रहे है| अगर गाँव में मैदान हो जाए तो रोजाना अभ्यास भी हो सके ताकि खेल में आगे बढ़ सके जबकि यहाँ के युवा कब्बडी, खों-खों, फुटबाल में अव्वल है, आगे नहीं निकल पा रहे है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है|कृपया दिए गयें नम्बरों पर फ़ोन कर बात करे ताकि खेल का मैदान बन सके. सचिव@7587839821. कलेक्टर@94252O5669. सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग@9424282202.

Posted on: Nov 28, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

Impact Story : हैंडपंप में सुधार ग्रामवासियों को मिलने लगा पानी की सुविधा सन्देश रिकॉर्डिंग करने बाद...

कुठेन पारा, ग्राम-दूरती, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से किशन सिंह बता रहें है की पानी की समस्या के बारे में बता रही है. कुठेन पारा के वार्ड 2, में लगभग 35 परिवार है 25 अप्रैल, 2018. में सीजीनेट स्वर में रिकॉड किये थे, जिसके उपरांत सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की यथासंभव प्रयास कर अधिकारीयों से बात कर पानी की बनी समस्या को निराकरण कराने में सहयोग किये इस लिए सभी अधिकारीयों को एंव सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद एंव आभार व्यक्त कर रहे है.

Posted on: Nov 27, 2019. Tags: KISHAUN SINGH SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »