जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने, भारत ने मेरे भारत ने...देश भक्ति गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से राकेश कुमार एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने, भारत ने मेरे भारत ने-
दुनिया को तब गिनती आयी-
तारों की भाषा भारत ने, दुनिया को पहले सिखलायी-
देता ना दशमलव भारत तो, यूँ चाँद पे जाना मुश्किल था,
धरती और चाँद की दूरी का, अंदाज़ा लगाना मुश्किल था-
सभ्यता जहाँ पहले आयी, पहले जनमी है जहाँ पे कला-
अपना भारत वो भारत है, जिसके पीछे संसार चला...
Posted on: Jul 22, 2019. Tags: ANUPPUR MP RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
जड़ी बूटी के बारे में जानकारी देकर बीमारी से लोगो को बचाया जा सकता है...
चिंतूर मंडल, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्र प्रदेश) से जमाल खान बता रहे हैं| वे आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं| आदिवासी इलाके में जडीबुटी का उपयोग कर लोगो का इलाज करते हैं| सर्प काटने पर लोग उनके पास इलाज के लिये आते हैं| उनके पास 200 से 300 रोगी आते हैं| वे उनका निःशुल्क इलाज करते हैं| उनका कहना है| यदि आदिवासियों को जड़ी बूटियों के बारे में ट्रेनिग दिया जाये| और औषधीय पौधे लगाये जाये तो उसे इलाके लोगो को लाभ मिल सकता है| यदि किसी को निम्न रक्तचाप की समस्या हो तो वे 2 लौंग, 2 इलायाची और तुलसी का पत्ता मिलाकर पीसकर पानी में मिलाकर दिन में चार बार सेवन करे, लाभ हो सकता है| संपर्क नंबर@7997175626.
Posted on: Jul 22, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI JAMAL KHAN SONG VICTIMS REGISTER
तीन पीढियों से रह रहे हैं, आज तक भूमि पट्टा नहीं बना...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं| उनके भूमि का पट्टा नहीं बन रहा है| वे तीन पीढियों से वहां रह रहे हैं| 2005 से पहले का काबिज भूमि है| ऊनके पूर्वजो ने प्रयास किया, लेकिन भूमि पट्टा नहीं बना है| उन्होंने 2017 में जनपद में आवेदन किया था| अधिकारी लोगो का साइन लिये, और चले गाये| आज तक किसी का भूमि पट्टा नहीं बना है| पट्टा नहीं होने से बच्चो की पढाई लिखाई में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर भूमि का पट्टा बनवाने में मदद करें : जनपद@8889903035, पूर्व विधायक@9425302648, वर्तमान विधायक@9425303333, सरपंच@7697504740. सचिव@9754145039, कलेक्टर@07752223644. संपर्क नंबर@8959903256.
Posted on: Jul 22, 2019. Tags: BILASPUR CG PATRAJ MARKAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दाद बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़ी) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा दाद की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| पवार या चक्रमर्द के बीज को लेकर उसका चूर्ण बना लें| उसे दही का पानी या नीबू के रस में मिलाकर लगायें| दूसरा तुलसी के पत्ते का रस और नीबू का रस मिलाकर लगाने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 22, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 1 साल से काम का पैसा नहीं मिला था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया है-
ग्राम-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| सकरु नायक 7 हप्ते रोजगार गारंटी में काम किये थे| जिसका पैसा 1 साल से नहीं मिला था| अधिकारियो को आवेदन करने पर कोई कारवाही नही हो रही थी| तब उन्होंने 15 दिन पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड कराया| जिसके बाद उन्हें 17 जुलाई 2019 को 1400 रूपया मिल गया है| और 1000 बाकि है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8720822286.
