कोविड 19 सेंटर में सफाई का काम किये लेकिन काम करने वालों की लिस्ट में हमारा नाम नहीं...
वटियागढ़, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से आरती वालमीक बता रही हैं, कोविड 19 को लेकर जब से सफाई कर्मचारियों का काम शुरू हुआ है तब से माता शावित्री बाई फुले कॉलेज वटियागढ़ जिसे कोविड 19 सेंटर बनाया गया है, वहां पर उनका बेटा काम किया है और उनका नाम कर्मचारियों की लिस्ट में शामिल होकर स्वास्थ विभाग को दिया जाना था लेकिन स्वास्थ विभाग को उनके बेटे का नाम नहीं दिया गया बल्कि उसके जगह में दूसरे व्यक्ति का नाम दिया गया है, ऐसे ही दूसरी घटना है जिसमें जनजाति छात्रावास में आरती बाई ने 2 माह काम किया है, वहां पर भी उनका नाम नहीं दिया गया बल्कि विभाग स्वास्थ कर्मचारी का नाम दिया गया है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये नंबर पर बात कर इस संबंध में अधिकारी को जानकारी देकर, उनका नाम कोविड 19 कर्मचारियों की लिस्ट शामिल किया जाये | : संपर्क नंबर@9179326573. BMO@9300897241. (168702)
Posted on: May 28, 2020. Tags: ARTI VALMIK CORONA PROBLEM DAMOH MP SONG VICTIMS REGISTER
नवा लटक नौ दिन, नवा लटक नौ दिन रे...गीत-
ग्राम-सरइ, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
नवा लटक नौ दिन, नवा लटक नौ दिन रे-
अउ जुनहा लटक सब दिन बाई-
फांदे ला भईसा नागर, मारे ला बसारी-
होये ला लाल धान उपजे नेवारी-
नवा लटक नौ दिन रे-
अउ जुनहा लटक सब दिन बहिनी...
Posted on: May 28, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसे हैं, घर में राशन की दिक्कत हो रही है...मदद की अपील-
मकान नंबर 6, गली नंबर 20, मंडावली, साकेट ब्लाक, दिल्ली से छोटी देवी बता रही हैं की वे लॉकडाउन में फंसे हैं, घर में राशन की दिक्कत हो रही है, परिवार में 5 सदस्य हैं, वे बिहार के रहने वाली हैं, परिवार परेशानियों से गुजर रहा है इसलिये सीजीनेट के साथियों से मदद की अपिल कर रही हैं कृपया राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9990764828. (168471)
Posted on: May 28, 2020. Tags: CHOTI CORONA PROBLEM DELHI SONG VICTIMS REGISTER DEVI
मध्यप्रदेश: राशन भी नहीं मिल रहा है,काम धंधा सब बंद है, बहुत गरीब हैं कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोनी, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, उनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, लॉकडाउन की वजह से काम धंधा सब बंद है और राशन पानी भी ख़त्म हो गया है, बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है, वह बहुत गरीब परिवार से हैं इसलिये वह सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया मदद करें : संपर्क नंबर@9558033040. (167877)
Posted on: May 28, 2020. Tags: MADHYA PRADESH LOCKDOWN PDS PROBLEM
Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Madia : 28th May 2020.
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं कन्हैयालाल केवट और राजोंतिन मंडावी. इस रेडियो कार्यक्रम में जल जंगल और प्रकृति के बारे में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |
