स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांझी गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| चने का आटा 10 चम्मच और चिरायता का आटा 5 चम्मच मिलाकर उसमे इसबगोल की भूसी और काला नमक मिला लें| और छोटी-छोटी गोली बना लें| सुबह शाम एक गोली सेवन करें| लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगतराम लांझी@7389964276.

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : डायबटीज या मधुमेह का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा डायबटीज या मधुमेह का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 100 ग्राम आंवले का चूर्ण, 100 ग्राम हल्दी का चूर्ण, 100 ग्राम मेथी का चूर्ण लें| सभी को एक-एक चम्मच सुबह शाम पानी के साथ भोजन से पहले सेवन करें| भोजन में मीठी चीजें, चावल, आलू का सेवन न करें| सुबह शाम टहलें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

बात कहू ते बात जाय मारा वीरा रे...गीत-

ग्राम-आलमपुर, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से नीलम यादव राखी एक गीत सुना रही हैं :
बात कहू ते बात जाय मारा वीरा रे-
सावन बिरति वीर प्यार आया-
टक टक देखूं तोरी बात मारा वीरा रे-
माया किनारे माया, माया चो है सूना-
बाबुल बिना रे मोरो लाल मोरो वीरा रे-
सास ननद वीरा ताना मारा-
नयनो से बह गये नीर मोरो वीरा रे...

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: BAITUL MP NILAM YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट साथियों के मदद से गाँव में बिजली लग गयी है...

ग्राम-दादरीटोला, थाना, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति बता रहे है, कि उनके गाँव में बिजली की समस्या थी | 2011 में खंभे लगाये गये थे| लेकिन केबल नहीं लगाया गया था| जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनके गाँव में बिजली गयी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@9522824525.

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: IMPACT STORY MP PRITAMLAL PRAJAPATI REWA SONG VICTIMS REGISTER

कंबल ओढ़े जाडा सिकुड़े, फिर भी निगोड़ा आग मांगे...कविता

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं :
कंबल ओढ़े जाडा सिकुड़े-
फिर भी निगोड़ा आग मागा – रूई की रजाई ओढ़-
तन का ताप मागा-
अल्लढता के लिहाफ ओढ़े-
तन-मन झाझोड़ डारे-
कम्बल कपडा साल गर्म-
सूरज का अघोष मागे...

Posted on: Jul 26, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADHIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »