गैस के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आज तक गैस नहीं मिला है...

अरेमुग्गा, पंचायत-एर्राबोर, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से स्वयं राजू बता रहे हैं उनको उज्वाला योजना के तरफ से गैस नहीं मिल रहा हैं, उनके पिता स्वयं सिंगा के नाम पर राशन कार्ड है, उन्होंने गैस के लिये सचिव सरपंच के पास आवेदन दिया है, लेकिन गैस नहीं मिल पा रहा है गैस नहीं होने से उनको भोजन पकाने में दिक्कत होती है, बारिश के दिनों में उन्हें भोजन पकाने के लिये सूखी लकड़ी नहीं मिल पाती है जिससे कोई काम समय से नहीं होता है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / स्वयं मनोज@7646954071. सचिव@9406470494, CEO@7587803678, कलेक्टर@7864284002.

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : मोटापा काम करने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच दी गाँधी मोटापा काम करने का घरेलू उपचार बता रहे हैं एक गिलास गुनगुने पानी में नीबू निचोड़कर एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट दिन में दो बार पीने से लाभ हो सकता है, 6 माह तक लगातार उपयोग कर सकते हैं, नियमित टहलें | अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: CG HD GANDHI HELTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio 30th Jan 2020...

Today Ranjeet Mandavi and Sukhdai Matra are presenting Bultoo Radio in Hindi Language, in this latest edition of Bultoo Radio She is discussing the issues of Chhattieshgarh People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: BULTOO RADIO RANJEET MANDAVI SONG SUKHDAI MATRA VICTIMS REGISTER

घरेलु महिला हिंसा पर जानकारी...

ग्राम-नमारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा घरेलू हिंसा से अवगत करा रही हैं, घरेलू महिला हिंसा अधिनियम के अनुसार किसी भी घरेलू महिला को मानसिक शारीरक या किसी तरह से प्रताड़ित करने पर उन पर कारवाही होगी, इसमे दहेज़, संपत्ति, कागजात की मांग करने, परेशान करने, एक पत्नी के रहते दूसरा विवाह करना भावनात्मक, मौखिक, मनोवैज्ञानिक या यौन शोषण किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाना जिसके साथ महिला के पारिवारिक सम्बन्ध हैं आदि शामिल है : संपर्क नंबर@9752809781.

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

घरो में बिजली नहीं पहुंची है लेकिन बिल पहुंचने लगा है...

खुर्सीपार, पंचायत-बांद्र्बारी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से त्रिलोक सिंग पर्ते बता रहे हैं
उनके गाँव के वार्ड नंबर 18 में 2 साल से बिजली के पोल लगे हैं लेकिन किसी के घर में बिजली नहीं लगा है और बिजली बिल आना शुरु हो गया है, 9 माह से लोगो के घरो में बिजली बिल पहुंच रहा है, गाँव में लगभग 35 घर है लोग परेशान हैं, गाँव अंधेरे में गुजर बसर करता है और ऊपर बिजली बिल देना पड़ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9584416636, सरपंच / मुन्ना मरकाम@9174891313, बिजली विभाग@9425085181, 9399217006. संपर्क नंबर@9098426768.

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG TRILOK PARTE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »