राशनकार्ड एंव शौचालय की समस्या बहुत समस्या है बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...कृपया मदद करें
ग्राम-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से रंजीत कुमार उनके साथ बरजू राम दुग्गा बता रहें है कि उनकें गांव में शौचालय और राशनकार्ड नही बनाये जिसका शिकायत सचिव सरपंच के पास किये लिकिन कोई सुनवाई नही हुई लगभग 3-4 साल हो गया है बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है, इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है. दिए गये फ़ोन नंबर से अधिक से अधिक बात कर के राशनकार्ड एंव शौचालय बनवाने में मदद करे. सम्पर्क @7587804695, सरपंच श्री मनीराम @7587335962, सचिव श्री पवन@9479023981, कलेक्टर@9424205669.
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: NARAYANPUR CG PROBLEM RANJEET KUMAR MANDAVI SONG VICTIMS REGISTER
Impact Story : सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद, प्रधानमंत्री आवास का पैसा मिल गया...
ग्राम-वनग्राम सरईमाल, जनपद-समनापुर, जिला-डिन्डोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास योजना बनवाए परन्तु उसका छत नही बना था और ना रेत एंव पैसे वापस नही किये थे सचिव एंव ठेकेदार इसी विषय पर सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड दर्ज किया गया दिनांक 08/2018 दर्ज किया| जो सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों द्वारा दिये गये फ़ोन नंबर पर अधिकारियों से बात कर दबाव बनाए और हितग्राही रमा बैगा को रेत एंव पैसे दिलाने में मदद किये इसलिए सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले एंव सभी अधिकारियों को धन्यवाद कर रहे है. संतोष कुमार अहिरवार@8435970620
Posted on: Oct 30, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
पेयजल की असुविधा हैंडपंप नही, अधिकारीयों को दिए आवेदन, कोई सुनवाई नही, कृपया मदद करे-
ग्राम-कोत्ता नेमलि पेटा, पंचायत-दासाराम, ब्लाक-कुकुनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से पोडियम नरेन्द्र कुमार उनके साथ है मडकं चिन्ना राव से बता रहा है पेयजल की समस्या गाँव में एक भी हैंडपंप नही है इस जगह पर करीब 20 साल बीत गया परन्तु अभी हैंडपंप की कोई सुविधा नही दिए गये सरकार के द्वारा, इस समस्या को ले कर आवेदन दिये गये है. लेकिन अभी कोई निराकरण नही किये| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है अधिकारीयों बात कर हैंडपंप की व्यवस्था कराने में मदद करे. सरपंच@8978260070. संपर्क@8688805276.
Posted on: Oct 28, 2019. Tags: AP PODIYAM NARENDRA KUMAR PROBLEM
गीत : न ना न ना ना रे ना रे न ना ना रे ना रे...
ग्राम-बाग़झर, पंचायत-चिनारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से संभूनाथ एक गीत सुना रहा है:
न ना न ना ना रे ना रे न ना ना रे ना रे-
सिला ले लेयोर ले या भावंरेन रे झुलू ले-
चलो रे मना बेचीं गुलेल लैय हा-
न ना न ना ना रे ना रे न ना ना रे ना रे...
Posted on: Oct 23, 2019. Tags: NARAYANPUR CG SONG UMESH KUMAR KASYAP VICTIMS REGISTER
भजन : पर चलो देवता मंगल गाएं मन ही मन हरसायें...
ग्राम-सहपुर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक भजन सुना रहे हैं:
पर चलो देवता मंगल गाएं मन ही मन हरसायें-
राम राजा बनेगे राम राजा बनेगे-
ब्रम्हा जी आना आके वेद सुनना दरबार में-
सरस्वती को लाना तुम भी आना आना संग परिवार-
राम राजा बनेगे राम राजा बनेगे-
विष्णु जी आके चक्र चलाना दरबार में-
लक्ष्मी को लाना तुम भी आना,आना संग परिवार-
राम राजा बनेंगे राम राजा बनेंगे-
शंकर जी आना आके डमरू बजाना दरबार में-
गौरा को लाना तुम भी आना आना संग परिवार-
राम राजा बनेंगे राम राजा बनेंगे-
गणपति जी आना आके भोग लगाना दरबार में-
रिधि सिध्दी को लाना तुम भी आना आना संग परिवार-
चलो देवता मंगल गाएं मन ही मन हरसायें-
राम राजा बनेंगे राम राजा बनेंगे...
