Impact : सीजीनेट श्रोताओ के मदद से हैण्डपंप पर कब्ज़ा हट गया...
ग्राम-पपड़ेरी, तहसील-ब्योहारी, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से बद्री प्रसाद सिंह बता रहे हैं कि उनके गाँव में सार्वजनिक हैण्डपंप पर गाँव में एक व्यक्ति द्वारा कब्ज़ा कर व्यक्तिगत काम के लिये उपयोग किया जा रहा था, इस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, जिस पर श्रोताओं ने अधिकारियों से बात किया और समस्या का निराकरण कराने में मदद किया, अब समस्या हल हो चुकी है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6267039872.
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: BADRI PRASAD SINGH IMPACT STORY MP SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER
तू तो है कोरोना सबका हत्यारा...कविता-
राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
तुझसे त्रस है विश्व सारा-
तू तो है कोरोना सबका हत्यारा-
बंद कराये विद्यालय बंद कराये दुकाने-
और क्या क्या गुल खिलायेगा न जाने-
हम सब आपस में मिलकर-
तुझे चित्त करेंगे सारे खाने-
संकल्प लिया है सर्व हारा-
तुझसे पायेंगे छुटकारा...
Posted on: Mar 29, 2020. Tags: CG POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
स्वास्थ्य स्वर : रोगों से बचने के लिये घरलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय रोगों से बचने के लिये घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, नीम के ऊपर लगी हुई गिलोय को लें और उसके छोटे टुकड़े कर कल्क बना लें और दो चम्मच कल्क को एक गिलास पानी में पकायें जब पानी आधा रह जाये तो उसे सुबज शाम सेवन करें, इससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, उपयोग कर लाभ ले सकते हैं, स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9424759941.
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
सावधान राहो, डरोना, डरोना, डरोना...गीत-
सिलहटी सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मुनेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रही हैं:
कोरोना, कोरोना, कोरोना-
सावधान राहो-
डरोना, डरोना, डरोना-
घर में राहो-
मरोना, मरोना, मरोना-
घर में रहना है हमको नहीं मरना-
कोरोना, कोरोना, कोरोना...
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: CG KABIRDHAM MUNENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
उद्योगों के लिये कोई नियम नहीं और आम लोगो पर लाठी चार्ज कर रही पुलिस...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण लोगो को दिक्कते हो रही हैं, घर से निकलना बाधित है, सरकार के निर्देश है कि पुलिस बल से लोगो को घरो से निकलने से रोका जाये, साथ ही निर्देश में समय निर्धारित है कि जीवन से जुड़े खाद्य पदार्थ दूध, राशन लिया जा सके, लेकिन उनके इलाके में जो बड़े प्लान लगे हैं, उद्योग हैं उनसे पुलीस नियमों का पालन नहीं करा रही है और किसानों, आम नागरिक जो केवल जरुरी चीजो के लिये नियम को मानते हुये दूध, राशन के लिये बाहर निकलते हैं उन पर शक्ति प्रयोग कर रही है, राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं जब वे अपने गोठान से खाद्य सामग्री लेकर घर आ रहे थे, तब रोकर उन पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया वे श्रोताओ से निवेदन कर रहे हैं दिये नंबर पर बात कर निवेदन करें कि इस तरह किसान और आम लोगो को परेशान न करें, सरकार के निर्देशों का पालन करते हुये एसी वयवस्था मिले जिसमे जीवन बाधित न हो: SDM@9425584600. संपर्क नंबर@9993891275.

