बेटी हूँ मैं बेटी तारा बनूँगी, तारा बनूँगी मैं सहारा बनूँगी...बेटियों पर गीत

ग्राम-पनेड़ा, विकासखंड-गीदम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी कोडयाम बेटियों पर एक गीत सुना रही है:
बेटी हूँ मैं बेटी तारा बनूँगी, तारा बनूँगी मैं सहारा बनूँगी-
गगन पे चमके चंदा मैं जब तक चमकुंगी-
जब तक चमकुंगी मैं उजियाला लाऊंगी-
पढूंगी लिखूंगी मैं मेहनत भी करुँगी-
अपने पाँव से चलकर मैं दुनिया को देखूंगी-
दुनिया को देखूंगी मैं दुनिया को समझूंगी-
बेटी हूँ मैं बेटी तारा बनूँगी, तारा बनूँगी मैं सहारा बनूँगी...

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: RAJKUMARI KODIYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

बड़ा मजा आगे जी दंतेवाड़ा के जिला मा...गीत

जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट एक गीत सुना रहे हैं:
बड़ा मजा आगे जी दंतेवाड़ा के जिला मा-
एमपी से आये हवन छत्तीसगढ़ मा-
राहतहवन बैंक के किला मा-
नाहवय धोवय के सुगर है व्यवस्था-
सुबह शाम खावाथन खाना-
सीजीनेट के प्रचार करे बर-
नौ बजे होवथन रवाना-
आसपास गाँव में आथन और जाथन-
गाडी के रंग है पीला मा-
बड़ा मजा आगे जी दंतेवाड़ा के जिला मा...

Posted on: Oct 25, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

काया रेला, काया रेला चूड़ी चुड़ीला टेका ढोल...गोंडी गीत

ग्राम-मोलसनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से गोपीराम कर्मा एक गोंडी गीत सुना रहे है:
काया रेला काया रेला चूड़ी चुड़ीला टेका ढोल-
निमा वया निमा वया नानो केल्लो निन्जोर-
निम्मा नानो, निम्मा नानो वन्कन अना वन्कों-
चूड़ी चुड़ीला टेका ढोल निम्मा नानो, निम्मा नानो-
काया रेला काया रेला चूड़ी चुड़ीला टेका ढोल...

Posted on: Oct 24, 2017. Tags: SEETA RANI NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

स्वच्छ भारत मिशन का समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान एक अधिक कारगर तरीका है...

महेंद्र उइके आज स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े ब्रिजेश कुमार सिंह से बात कर रहे हैं जो बता रहे है कि अगर आप किसी को बोलते है कि शौचालय बना लो तो वो कहता है कि आप पैसा दे दो तो मिशन के समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता की सोच है कि समुदाय खुद ही अपने गाँव के बारे में एनालिसिस करे कि हमारा गाँव है और हम गाँव में रह रहे है हम गंदगी कर रहे है और उस गंदगी से हम ही को बीमारी हो रही है और उस बीमारी पर पैसा हमारा खर्चा हो रहा है और सबसे बड़ा मान सम्मान जो पैसे से नहीं ख़रीदा जा सकता है वो हमारा ही जा रहा है| इस तरह से एनालिसिस करते है कि आपका गाँव है और आप ही गंदगी कर रहे है तो उस चीज को गाँव के लोग समझते है और उसका परिणाम बेहतर है.

Posted on: Oct 24, 2017. Tags: MAHENDRA UIKEY DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

30 साल पहले रोड बना था, अब टूट गया है, आदिवासी गाँव है घना जंगल है, अधिकारी सुनते नहीं...

ग्राम-मोलसनार (बडेपारा), जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में धनसाय मरावी को गाँव के साथी बता रहे हैं कि इनके गाँव में रोड की बहुत समस्या है मोलसनार से बचेली तक 10 किलोमीटर रोड का निर्माण 30 साल पूर्व किया गया था जो अब खराब हो चुका है. जगह-जगह गड्डे हैं. ये आदिवासी गाँव है. घना जंगल है जिससे लोगों को आने जाने में समस्या होती है इन्होने कई बार आवेदन भी किया है लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर दबाव बनाये जिससे इस गाँव में रोड का निर्माण हो सके: कलेक्टर@9179530000, C.E.O@9669577888. संपर्क सुनील भास्कर@7471167483.

Posted on: Oct 24, 2017. Tags: DHANSHAY MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »