Impact : गाँव में पानी की समस्या थी, कुआ निर्माण होने से समस्या हल हो गयी है...

ग्राम पंचायत-सकडा, तहसील, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 10 सजालिया पारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये पारा के लोगो ने आवेदन किया था| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को जून 2019 में रिकॉर्ड किया था| रिकॉर्ड करने के बाद जुलाई 2019 में उनकी समस्या हल हो गयी| पानी के लिये कुआ का निर्माण कराया गया है| इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8959903256.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कुटकी, चिरायता और इंद्र जौ, को 2 से 5 ग्राम की मात्रा लें| उसे 400 मिली लीटर पानी में उबाले और काढ़ा बनाकर उपयोग करें| दूसरा 8 नीम की पत्ती, 12 तुलसी पत्ती और पुदीना की पत्ती लें| सभी का रस निकालकर 3 ग्राम शक्कर मिलाकर सेवन करें| लाभ हो सकता है| बुखार होने पर करेले की सब्जी का सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

कहां चली गोरी बताय जईयो...लोक गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक बुंदेली लोक गीत सुना रहे हैं :
कहां चली गोरी बताय जईयो-
अरे नैना से नैना मिलाय जईयो-
धीरे चलो गोरी छलके गगरिया-
भींजे ना चुनरी बचाय जईयो-
अरे नैना से नैना मिलाय जईयो-
कहां चली गोरी बताय जईयो-
अरे नैना से नैना मिलाय जईयो...

Posted on: Jul 29, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच दी गांधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| बेल की पत्ती, नीम की पत्ती, गुडमार की पत्ती सभी को 6-6 नग लेना है| काली मिर्च 3 नग सभी को साफ कर पीसकर चटनी बना लें| एक गिलास पानी में मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें| दावा का सेवन करने के 1 घंटे तक कुछ ना खायें| मीठी चीजों से बचें| चावल आलू का सेवन ना करें| नशा ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jul 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बैठे हे चिरैया गोली मार देना रे...ददरिया गीत-

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक बैगा गीत सुना रहे हैं :
हाय गोली मार देना रे-
बैठे हे चिरैया गोली मार देना रे-
शहर के पानी रेंगाले चारे चार-
माया वाली तै हां हॉवे-
आ जाबे खारे-खार-
बैठे हे चिरैया गोली मार देना रे-
रेगे रे गोरी झूलाये देवे हांथ...

Posted on: Jul 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »