ग्रामीण स्कूल नही बनाये बाउंड्रीवाल किये शिकयत कोई निराकरण नही, कृपया मदद करे...

ग्राम-खैराभाट, पंचायत-खडखागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल और उनके साथ है जनकबती कुमेटी आंगनबाड़ी संचालित (कार्यकर्ता) बता रही है ग्रामीण समस्या आंगनबाड़ी भवन में नही बनाये बाउंड्री वाल, बताया जा रहा है बाउंड्री वाल नही होने कई समस्याएं खड़े हो रहे है छोटे बच्चें स्कूल भाग जाते है.अन्दर लगे छोटे पेड़ पौधों को नुकसान पहुँचा दिया जाता है इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को बोलें है पंचायत में जाके बोले है की पास हो गया है लेकिन अभी तक कोई ध्यान नही दे रहें हैइसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर बाउंड्रीवाल बनवाने में मदद करे. सम्पर्क@7804071683. सरपंच@9406335548. सचिव@7772819427. CEO@9425263888. कलेक्टर@9425205669.

Posted on: Dec 12, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYNPUR SONG VICTIMS REGISTER

गोंडी गीत : रे रे लोयो रे रे लोयो रेला रेला...

ग्राम-खैराभाट, पंचायत-खडखागाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रभान उनके साथ है ग्रामीण महिलायें जो गोंडी गीत में गीत सुना रही है. आदिवासी इलाका है जहाँ के आज भी अपनी संस्कृतियों के अनुसार से चलते है और कोई से भी क्षेत्र से आदिवासी समुदाय हो अपनी रीतिरिवाज में गीतों को उच्च वर्ग में महत्व दिए है किसी भी या कैसे भी कार्यक्रमों में प्रस्तुत करतें.

Posted on: Dec 12, 2019. Tags: CHANDRABHAN NARAYANPUR CG SONG

स्वास्थ्य स्वर : शीत पित्तबीमारी को ठीक करने का घरेलु नुस्खा...

ग्राम-रानई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदार नाथ पटेल शीत पित्त बीमारी का घरेलू उपचार बता रहा है, शीतपित्त को साधारण भाषा में पित्ती उछलना कहते हैं| इसमें रोगी के शरीर में खुजली मचती रहती है, दर्द होता है तथा व्याकुलता बढ़ जाती है| कभी-कभी ठंडी हवा लगने या दूषित वातावरण में जाने के कारण भी यह रोग हो जाता है.
विधि एंव उपचार:- 1गिलास गुनगुना पानी, 1 चम्मच मीठा सोडा, 5 ग्राम कच्ची फिटकरी आपस में मिलाकर शीत पित्त बीमारी के शारीर में लगाए जिसे आराम मिलता है. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. वैद्य केदार नाथ पटेल@9826040015.

Posted on: Dec 12, 2019. Tags: KEDARNATH PATEL KORIYA CG SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ पारम्परिक मंडई-मेला जिला बालोद...

सीजीनेट स्वर जन पत्रिका यात्रा के दौरान जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट मंडई-मेला गाँव के अंचल में पहुचें है, उसी के दौरान आशा साहू एक छोटा व्यपारी जो मंडई-मेला में फलों का दुकान लगाकर सामानों को बेचते है, जिसे अपनी परिवार की गुजारा चलाने में अहम भूमिका होती है, और साथ में खेती-बाड़ी का कार्य भी किया जाता है, परन्तु उनके द्वारा बताया जा रहा है कृषि कार्य से पर्याप्त नही पाता इस लिए इस व्यापार को करना अतिआवश्यक है, इस सन्देश के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रहें है जीवन में अपनी जीवनयापन चलाने के लिए किसी एक कार्य को सम्पूर्ण से लगातार करने से सफल माना जाता है. इस प्रकार की कार्य हर एक इन्सान को करना चाहिए जिसे अपने जीवन में सुख पा सकें.

Posted on: Dec 12, 2019. Tags: BALOD CG KANHAILAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

कौव ना तेलना जरे राति, ठपके लोर गिरे छाती...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन छत्तीसगढ़ी एक गीत सुना रहा है:
कौव ना तेलना जरे राति, ठपके लोर गिरे छाती-
का कर दिया ना का कर बाती, ठपके लोर गिरे छाती-
माटी के दिया ना छिथरा के बाती, ठपके लोर गिरे छाती-
करुवा ना तेलना जरे राति, ठपके लोर गिरे छाती-
कौव ना तेलना जरे राति, ठपके लोर गिरे छाती...

Posted on: Dec 12, 2019. Tags: MEWALAL DEWANAGN SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »