काखारा माढो तरी अमली घोटावे रे...सरगुजिहा डोमकच गीत

ग्राम पंचायत-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सिंघासन पैकरा एक डोमकच गीत सुना रहे हैं:
काहखारा माढो तरी अमली घोटावे रे-
काखारा माढो तरी रे झुमरी मांदरी बाज-
ई महर मजा ले ला हो भलेच भले लागय रे-
ढोडी कर माढो तरी अमली घोटावे रे-
धवरा माढो तरी झुमरी मांदरी बाज...

Posted on: Mar 27, 2018. Tags: SINGHASAN PAIKRA SONG VICTIMS REGISTER

कुएं में पानी, मेरी मम्मी रानी...बाल कविता

ग्राम-नवाडीह, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया स्कूल के बच्चों से एक बाल कविता सुन रहे है :
कुएं में पानी, मेरी मम्मी रानी-
मेरे पापा राजा, फल खाएं ताज़ा-
सोने का खिड़की, चाँदी का दरवाज़ा-
आसमान में सूरज निकला, मेरा भय्या राजा...

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

गोडे कर पैरी झेंझरी लागे, तोला लाजो नइ लागे...सरगुजिहा डोमकच गीत

ग्राम पंचायत-चंद्रैली, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामधनी सरगुजिया डोमकच गीत सुना रहे हैं:
गोडे कर पैरी झेंझरी लागे, तोला लाजो नइ लागे-
मोर मोर सूते गोंडरा बर-
तोर गोड के पैरी झेंझरी लागे, ढोढी पानी झन जाबे-
ओरे नजरी लागे, सुन सुन्दरी बर, सुन सुन्दरी ढोढी पानी झन जाबे-
गोडे कर चुरवा झेन्झरी लागे...

Posted on: Mar 26, 2018. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE SONG VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...प्रार्थना गीत

ग्राम-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़)से सुनीता सिंह मरकाम के साथ कुछ बच्चे है जो एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं :
हे, शारदे माँ, अज्ञानता से हमें, तार दे माँ-
तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे-
हर शब्द तेरा है, हर गीत तेरा, हर गीत तुझसे-
हम हैं अकेले, हम हैं अधूरे-
तेरी शरण में, हमें तार दे माँ-
हे, शारदे माँ, अज्ञानता से, हमें तार दे माँ...

Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUNITA SINGH MARKAM VICTIMS REGISTER

हैंडपंप महीने से खराब, हम 90 परिवार के लोग दूर से कुंए से पानी लेकर आते हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-चन्द्रेली, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बनखेता पारा की कुन्ती बाई एवं शरशनि बाई बता रही है कि गाँव में पीने के पानी की बहुत समस्या है महीने भर से भी ज्यादा समय से हेण्डपंप ख़राब है,इसलिए ग्रामीण महिलाएं दूर दराज़ से कुओं से पानी लेकर आती है जिससे कई कठिनाइयों सामना करना पड़ता है, इस संदर्भ में सरपंच सचिव को अवगत कराया गया है,लेकिन पीने के पानी की समस्या का हल नही हुआ, गाँव में ९० परिवार है जिनको समस्या हो रही है|सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि फोन कर दबाव बनाए ताकि हेण्डपंप ठीक हो सके :S.D.M@9165493212,P.H.E.D@7697747447. सम्पर्क सुनील कुमार धुर्वे@8435007432,

Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »