हमारे पारा 10 घर है, पारा में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं है...
झरीपारा, ग्राम-अवंतिकापुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नारायण बता रहे है कि उनके मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है उसके कारण उनको पानी की बहुत समस्या हो रही है | उनके पारा में 8-10 घर की बस्ती है| अभी कुआँ से पानी लाकर पीते है उसके उन्होंने लिए सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं तो बोलते है हैण्डपम्प लग जायेगा लेकिन अभी तक नहीं लगा इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E.9589733942, कलेक्टर@9826443377, सचिव@8120982528. सम्पर्क रामकुमार@9171514651.
Posted on: Jul 10, 2018. Tags: NARAYAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब, जानवर और मनुष्य एक नदी का पानी पीते हैं, बीमार पड़ रहे...
ग्राम-कुबेरपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नरायणकुमार, बता रहें हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 12 में पानी की बहत समस्या हैं, जहाँ गाय बैल पानी पीते है वहां से नदीं का पानी लाते हैं उस पानी को पीकर बीमार हो जाते हैं डॉक्टर के पास जाते हैं तो पानी का प्राब्लम बताते हैं उसके लिए उन्होंने ग्रामसभा में आवेदन किये लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@9826443377, P.H.E@9889733942, सरपंच@8463031403, सचिव@9977232410. संपर्क@8435638051.
Posted on: Jun 19, 2018. Tags: NARAYNKUMAR SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our hand pump got repaired after reporting on CGnet, We are happy...
कटईपारा, पंचायत-केवरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से देवनारायण मरकाम बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 16 का हैण्डपम्प खराब हो गया था जिससे निवासरत लोगो को पानी की काफी किल्लत हो रही थी बार-बार समबन्धित अधिकारियों को बोलने पर आवेदन देने पर भी कोई ध्यान नही दे रहे थे तो ये साथी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये, रिकॉर्ड करने के कुछ दिन बाद वहां का हैण्डपम्प बन गया है, ग्राम के सभी जनता बहुत खुश हैं| इसलिए सम्बंधित अधिकारियो को और सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर उनकी मदद की उनको धन्यवाद दे रहे है| देवनारायण मरकाम@8120806264.
Posted on: Jun 19, 2018. Tags: DEVNARAYAN MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हम 150 लोग नाले का पानी पीते हैं, हैंडपंप नहीं है, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-बुढाडांड, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामचन्द्र, देवनारायण और रामाशंकर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 11 में पानी का बहुत समस्या है, 150 की जनसंख्या हैं, अभी नाला से पानी पी रहे हैं इसके लिए सचिव सरपंच को ग्रामसभा में आवेदन किये, बोलते है कि हो जायेगा लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियो से बात कर हैण्डपम्प बनवाने में मदद करे: P.H.E.@9826603461. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@रामाशंकर नेटी@8435500228.
Posted on: Jun 15, 2018. Tags: RAMCHANDRA DEVNARAYAN RAMASHANKAR SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो ने मनरेगा के तहत तीन साल पहले काम किया था, भुगतान आज तक नहीं हुआ है...
ग्राम पंचायत-बेटों, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमदसिया, सत्यनारायण सिंह, कलावती, फुलकुमारी बता रहें है कि वे लोग तीन साल पहले मनरेगा के तहत मेड बंधान और रोड में कुछ लोग 13 दिन तो कुछ लोग 2 सप्ताह काम किये है उसका पैसा अभी तक नहीं मिला उसके लिए आवेदन दिए तो बोलते है मिलेगा-मिलेगा लेकिन आज तक नहीं मिला, इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर ग्रामीणों की मदद करें: कलेक्टर@9425253580, CEO@9009630583, सरपंच@9753204571, सचिव@9165244607. सिंह@ 9575786056.

