जयती जय जय माँ सरस्वती...वंदना-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं:
जयती जय जय माँ सरस्वती-
जयति वीणा धारणी-
जयति पद्मासना माता-
जयति वरदायनी माँ-
जगत का कल्याण कर माँ-
जयती जय जय माँ सरस्वती-
जयति वीणा धारणी...

Posted on: Jan 04, 2020. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

श्री गुरु, श्री गुरु, श्री गुरु कहिये...भजन-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं:
श्री गुरु, श्री गुरु, श्री गुरु कहिये-
चाही विधि राखे गुरु वही विधि रहिये-
मुख में श्री गुरु नाम गुरु सेवा हांथ में-
तू अकेले नहीं बंदे गुरु भी है साथ में-
संधू संग तू रंग अंग अंग रागिये-
चाही विधि राखे गुरु वही विधि रहिये-
जिंदगी की डोर तो गुरु जी के हांथ में-
महलों में राखे चाहे झोपड़ी मे वास दे...

Posted on: Jan 03, 2020. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

4 जनवरी को होने वाले ब्रेल दिवस पर विचार-

ग्राम, पोस्ट-उलही खुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता सभी को नये वर्ष की बधाई देते हुये संदेश दे रहे हैं वे बता रहे हैं पहले दृष्टिहीनो के लिये कोई लिपि नहीं थी लेकिन अब हो चुकी है तो सभी दृष्टिहीन समाज अब पढ़ लिख सकते हैं और सभी की तरह अपना विकास कर सकते हैं, 4 जनवरी को जन्मे ब्रेल लुइ ने इस लिपि का अविष्कार किया जिसकी मदद से सभी पढ़ लिख सकते हैं इसी से संबंधित कार्यक्रम ब्रेल दिवस 4 जनवरी को मनाया जायेगा जिस प्रकार विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है|

Posted on: Jan 03, 2020. Tags: INFORMATION MP RAMESH GUPTA REWA SONG VICTIMS REGISTER

मेरा उम्र हुआ बचपन का चाल चलन है बचपन का...रचना-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक रचना सुना रहे हैं :
मेरा उम्र हुआ बचपन का चाल चलन है बचपन का-
हरियाली से प्रेम सदा एक सा संत ने कहा-
न करना कभी भी खेती जिंदगी में एक सा-
धान बोवोगे तो कोदो जागेगा-
लोहे की खेती तुझे खूब भायेगा-
जब तू कोयले घोटाले में फस जायेगा-
खुदा भी तुझे न बचा पायेगा...

Posted on: Jan 03, 2020. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : सीजीनेट श्रोताओं के सराहनीय कार्य के लिये धन्यवाद...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे हैं उन्होंने जिला मुख्यालय तमनार से रायगढ़ जाने वाले मार्ग के स्थिती को लेकर संदेश रिकॉर्ड किया था, जिस पर प्रशासन ने ध्यान देते हुये कार्यवाही शुरु दिया है सड़को मे जो गड्ढ़े थे उसे ठीक करने का काम हो रहा है इसलिये वे इस सराहनीय कार्य के लिये सीजीनेट के सभी मदद करने वाले श्रोताओं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9993891275.

Posted on: Jan 03, 2020. Tags: CG IMPACT STORY RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »