UDID कार्ड बनवाने संबंधी जानकारी...
धर्मेन्द्र यादव जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, UDID कार्ड बनवाने संबंधी जानकारी दे रहे हैं, ये कार्ड विकलांगो के लिये बनाया जाता है, जिसका नाम है “यूनिक डिसेबिलिटी आई डी” | संबंधित विषय पर नजदीकी केंद्र में जानकारी लेकर कार्ड बनवा सकते हैं| अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Mar 27, 2021. Tags: DHARMENDRA YADAV INFORMATION UDID CARD UP
मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, कृपया बनवाने में मदद करें...
जिला-बीजापुर ज़ेलवाडा शिविर (छत्तीसगढ़) से कमला पुजारी बता रही हैं कि उनके पास पहले से राशन कार्ड बना था, उनके बेटे का नौकरी लगा हैं तो राशन कार्ड से चावल नही मिलेगा बोलकर राशन कार्ड को जमा कर लिए, उनके बेटे और बहु अलग रहते हैं बेटे-बहु का राशन कार्ड बना हैं, कमला पुजारी का कहना हैं कि बेटा बहु अलग रहते हैं, तो उनको चावल नही देते हैं, कलेक्टर ऑफिस में भी गए थे, बेटे का नौकरी लगा हैं तो राशन कार्ड नही मिलेगा बोले, कमला पुजारी के नाम से राशन कार्ड बने इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों में बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: नगर पालिका@6260414371, बेनूर अध्यक्ष@6260714410, कलेक्टर @07853220022, 9977001253. (183948) D
Posted on: Mar 16, 2021. Tags: BIJAPUR CG KAMLA PUJARI RASHAN CARD PROBLEM
मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है, कृपया मदद करें...
जेलवाडा शिविर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मोनिका मरावी साथ में मुनिया कवासी बता रहे हैं कि 2005 में सलवा जुडूम के कारण तुलनार गांव छोड़कर जेलवाडा शिविर में आकर रह रहे हैं| उनका राशनकार्ड नही बना है, मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं| इसके लिए उन्होंने नगर पालिका में आनेदन किया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : नगरपालिका का संपर्क@6260414371, नगर पालिका अध्यक्ष@6260714410, संपर्क@9770731762.
Posted on: Mar 08, 2021. Tags: BIJAPUR CG MUNIYA KAWASI RATION CARD PROBLEM
एक साल पहले राशन कार्ड बनवाने के लिये फार्म भरे है, अभी तक नहीं बना है, कृपया मदद करें...
जिला-बीजापुर पनारा पारा (छत्तीसगढ़) से पार्वती नेताम जी बता रही हैं कि एक साल हो गया राशन कार्ड का फार्म भरे हैं कलेक्टेड में पर अभी तक नही बना हैं इसके वे जेलवाड़ा में भी फार्म भरे थे पर अभी तक राशन कार्ड बन नही रहा हैं | इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : नगर पालिका का सम्पर्क नम्बर@6260414371,बेनूर रावातिया@6260714410, सम्पर्क नम्बर@7724989951,(183737)
Posted on: Mar 07, 2021. Tags: BIJAPUR CG PARWATI NETAM RATION CARD PROBLEM
राशन कार्ड के नवीनीकरण नही होने से काफी दिक्कत हो रही है...कृपया मदद करें
जिला-बीजापुर जेलवाड़ा(छत्तीसगढ़) से अनिता पोयाम पति स्व:संतोष पोयाम बता रही हैं कि उनके राशनकार्ड को नवीनीकरण के लिए कई बार तहसील ऑफिस गए| लेकिन अभी तक नही हो पा रहा है| वे पैदल आना जाना करती हैं, उनके तीन छोटे-छोटे बच्चें हैं राशनकार्ड को नवीनीकरण कराने आने-जाने के लिए बहुत ही परेशानी होती हैं| नवीनीकरण नही होने से उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है| इसलिए ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद चाहती हैं कि सम्पर्क नम्बरों में बात कर राशनकार्ड को नवीनीकरण कराने में मदद करें| नगर पालिका @6260414371, अध्यक्ष @6260714410, सम्पर्क नम्बर@9406056222, (183940) RM
