पुणे : मैं मजदूरी करने आया था, लेकिन लॉकडाउन में फंस गया हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

मधुकर कोल्हाड़े जामखेड तालुका, अहमदनगर के रहने वाले है, वे मजदूरी करने को पुणे आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है | उनके पास राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9860589951
(167975)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MADHUKAR KOLHADE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

आंधी तूफान में हमारा छप्पर और सामान उड़ गया है, कड़ी धूप में हाल बेहाल है...

ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या बता रही हैं कि तूफान आने से गाँव में लोगो के घर, छप्पर, मवेशियों का चारा सभी उड़ गया है, गाँव के 23 परिवार के लोग को इस प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है, लोगो को कड़ी धुप में रहना पड रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें व्यवस्था दिलाने में मदद करें, जिससे उनकी तकलीफ दूर हो सके: संपर्क नंबर@8516047101. (167495)

Posted on: May 17, 2020. Tags: MP NATURAL DISASTAR PROBLEM REWA SONG SUKANYA VICTIMS REGISTER

आई खुशियाली, आई खुशियाली...गीत-

ग्राम पंचायत-खुन्ना, विकासखण्ड-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से उंगाराम मरकाम एक गीत सुना रहे हैं:
आई खुशियाली, आई खुशियाली-
का मौषम-
आपके स्वागत में-
दिल में हम प्यार लेके आये-
आई खुशियाली, आई खुशियाली-
का मौषम...

Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CG SONG SUKAMA UNGARAM MARKAM VICTIMS REGISTER

मुंगेली जिले में ग्रामीणों द्वारा, मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया गया...

ग्राम पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से ग्रामीणों ने कोरोना के चलते देशभर में हो रही समस्या से निपटने के लिये अपना सहयोग दिया| आज लॉकडाउन के कारण लाखों परिवारों पर भूखमरी का सकंट खड़ा हो गया, जिनके लिये जन सहयोग के माध्यम से अनाज व कुछ धनराशि एकत्रित कर राज्य सरकार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 क्विंटल चावल व नगद राशि 7110 रूपये जमा कर मदद की गयी, चार गाँव के लोगो द्वारा जिसमें, नवलपुर, अड़गाँव, पिपरखूंटी, पिपरखूंटा के जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के द्वारा लॉकडाउन में फंसे लोगो के लिये राहत सामग्री एवं नगदी राशि जुटाकर बालक छात्रावास में जमाकर एसडीएम लोरमी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग दिया गया| प्रकृति संरक्षण संस्था एवं युवा संघठन का विशेष सहयोग रहा|

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CG CORONA STORY MUNGELI NARESH BUKAR SONG VICTIMS REGISTER

धरती बाँटी सागर बाँटो, मत बाँटो इंसान को...गीत-

ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक गीत सुना रही हैं:
मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर ने, बाँट लिया भगवान को-
धरती बाँटी सागर बाँटो, मत बाँटो इंसान को-
अभी राह तो शुरू हुई है, मंजिल बैठी दूर है-
उजियाला महलों में बंदी, हर दीपक मजबूर है-
मिला न सूरज का संदेशा, हर घाटी मैदान को-
धरती बाँटी, सागर बाँटा, मत बाँटो इंसान को...

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: MP REWA SONG SUKANYA DEVI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »