पिताजी के पट्टे की जमीन बिना पूछताछ दूसरे के नाम कर दी, सालों से दौड़ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं...
ग्राम पंचायत- जुल्गी वॉर्ड क्र.1, ब्लॉक- भरतपुर, जिला- कोरिया (छतीसगढ़) से महेंद्र सिंह यादव बता रहे हैं कि उनके के पट्टे की जमीन को बिना किसी सुनवाई के दूसरे के नाम पे कर दिया गया है। वे जमीन अपने नाम करवाने के लिए 2016 से आवेदन दे रहे हैं, लेकिन राय, पटवारी उन्हें घुमा रहे हैं। शासकीय बाबू भी उनसे छोटे छोटे कामों के लिए घूसखोरी करते हैं। वे कहते हैं हम गरीब लोग कहा कहा जाएँ। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील करे रहे हैं कि दिए गए नंबरों मे बात कर उनका हक दिलाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ तहसीलदार- 9926131044, कलेक्टर- 9425253531।
Posted on: Sep 15, 2021. Tags: BHARATPUR BUREAUCRACY CG KORIYA LAND MAHENDRA SINGH YADAV PROBLEM
सहकार रेडियो: किस्से क्रांतिकारियों के: अवतार सिंह "पाश"
साथियो, क्रांतिकारी कवि अवतार सिंह पाश के जन्मदिन के मौके पर “किस्से क्रांतिकारियों के” के तहत आज सुनिए उनपर आधारित कार्यक्रम का पुनर्प्रसारण। स्वर और लेखन है पटना, बिहार से साथी अमिताभ कुमार दास का।
https://youtu.be/fTSte2s_ofE
Posted on: Sep 09, 2021. Tags: AVTAR SINGH PAASH PAASH SAHKAR RADIO
हमारें गांव में रोड कि बहुत समस्या हैं लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-सिलकजोड़ी, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अर्जुन सिंह बता रहे हैं, उनके गांव रोड कि बहुत समस्या है, पटेलपारा से लेकर सिलकजोड़ी तक रोड नही बना है| वहाँ के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किया है| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264228163, सीईओ@9406016762.
Posted on: Sep 05, 2021. Tags: ARAJUN SINGH BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD
हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, कुआँ का पानी पीते हैं...
पारा-कोकारास, ग्राम पंचायत-छिंदावाडा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह नाग बता रहे हैं, गांव के वार्ड क्रमांक 02 में हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है। कुआँ से पानी पीते हैं, एक साल से समस्या है। लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने सचिव व सरपंच को शिकायत किया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके हैण्डपंप का सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9301688548॰ सरपंच@7724954145, सचिव@9399229054, CEO@8959393222.
Posted on: Aug 26, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG DARBHA RAMSINGH NAG
हमरे गाँव में लाईट नहीं लगा हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-कोरांगाली,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भानसिंह राम वेको बता रहा हैं|उनके गाँव का राहुदपारा में लाईट नहीं हैं,उस पारा में 32 घरो का बस्ती हैं,वहा के ग्रामीण रात अँधेर में रहते हैं,छोटे बच्चो को लाईट नहीं होने के कारण पड़ाई करने में दिक्कत हो रही हैं,उस पारा में लाईट लगवाने के लिए कई बार बता रहे हैं,पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| ग्रामीणों का कहना हैं,की पांच साल का सुनाव में सबसे पहले उस पारा में लाईट लगवाने के बाद वोट देंगे अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@9407713086. सरपंच@8103465360. बिजली विभाग@7974302546. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
