राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, मदद करें...

वाले नगर, गली नंबर 30, वाघोली, पुणे, महाराष्ट्र से बापूराव उईके बता रहे हैं वे वहां काम के लिये आये थे, परिवार के साथ लॉकडाउन में फंस गये हैं, राशन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9168358398. (168024)

Posted on: May 22, 2020. Tags: BAPURAV UIKEY CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में काम नहीं मिल रहा है, राशन की समस्या हो रही है...

कराडी चंदन नगर, पुणे, महाराष्ट्र से बलिराम वागमारे बता रहे हैं, वे काम करने के लिये आये हैं, लेकिन काम बंद है, जिसके कारण घर चलाने में दिक्कत हो रही है, परिवार में 5 सदस्य हैं, राशन की समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7276298993. (168106)

Posted on: May 22, 2020. Tags: BALIRAM WAGMARE CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

पुणे : हम लोग परिवार में 11 लोग है लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

रत्ना गायकवड नांदेड जिले की रहने वाली है, बता रही कि अभी वो आष्टापुर पाठा वागोली के वाडेबुलाई पुणे में रहते है | वे 2 परिवार के लोग है एक साथ रहते है उसमे 11 लोग है | मजदूरी करने पुणे में आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद है उनके पास कोई काम नहीं है, खाने के लिए राशन नहीं है, उनके पास पैसे भी नहीं है | बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मांग रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो को फोन करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7720953193. (166807)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PUNE MH RATNA GAYAKWAD SONG VICTIMS REGISTER

Impact: खाने का राशन नही था, सीजीनेट में सन्देश भेजने के बाद उन्हें खाने राशन मिल गया है...

आशा पोपट सिरके पुणे सतारा रोड कार्टज लिपाने बस्ती विठभट्टी से बोल रही है कि उनके पति नहीं है, बच्चे के साथ रहती है, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, उनका राशन कार्ड भी बंद है, जनधन खाते में जो पैसे महीने के 500 मिल रहे थे वो भी नहीं मिल रहे है | खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील किया| कुछ दिनों बाद उन्हें खाने का राहत राशन की व्यवस्था हो गया है, वे बहुत खुश हैं और सभी अधिकारियों को और सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नम्बर@7083520047.

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

Impact : लॉकडाउन में फसे थे रहने खाने की व्यवस्था नही हो रही थी, अब व्यवस्था हो गई है...

रविन्द्र रूपठके बता रहे है कि वे अहमदनगर के रहने वाले है, काम करने के लिए पुणे उबाड़े बस्ती नगर रोड वागोली कालसा मंगल कार्यालय के पास में पिन कोड-412207 मकान नम्बर 65 /2332 में रहते है | लॉकडाउन के कारण उनका काम बंद है कोई काम नहीं है खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशानी में है | सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से मदद की अनुरोध किया| और कुछ दिनों बाद उन्हें उनके खाने की व्यवस्था हो गया, वे सभी खुश हैं और सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नम्बर@9657544664.

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »