गाँव में 10 वर्ष से सड़क की समस्या है,आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती…मदद की अपील-
ग्राम-कछवारी पारा, पंचायत-रामगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी गोपाल दास, जगमोहन सिंह, बिहारी लाल, सुनील कुमार, रामलाल, शिव प्रसाद और सोहन लाल बता रहे हैं, गाँव में सड़क की समस्या है, कच्ची सड़क है, लोगों को आने जाने और वाहन ले जाने में समस्या होती है | सड़क कछवारी पारा से रामगढ़ तक है | समस्या 10 साल से है, उन्होंने समस्या के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए ग्रामवासी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8959583627, सचिव@7610143591, कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. (गोपाल दास) संपर्क नंबर@9009670945.
Posted on: Jan 25, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT ODGI PROBLEM ROAD SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हय रे पीया यहा बैमान खुदसी-खुदसी जिव ला ले...सरगुजिया फागुन गीत
ग्राम पंचायत-बेकारीडांड, विकासखंड-ओड्गी, जिला-सुरजपुर, (छत्तीसगढ़ी) से गणेश सिंह आयाम सरगुजिया भाषा में एक फागुन गीत सुना रहे हैं:
नही तो लिखे नही पढे ये नही कलम धरे-
कलम धरत मोके लाज लागे-
काला लिख के दिखांव खुदसी-खुदसी जिव ला ले-
हय रे पीया यहा बैमान खुदसी-खुदसी जिव ला ले-
नही तो लिखे नही पाढे ये नही कलम चलाय-
कलम चलते मोला लाज लागे...
Posted on: Sep 17, 2018. Tags: CG FAGUN GANESH SINGH AYAM ODGI SARGUJIHA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
लागल बा आसन तोहार शिव गुरु आके बईठी जा...शिवचर्चा भजन-
ग्राम पंचायत-बेगारीडांड, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोनकुंवर एक शिव भजन सुना रहे हैं :
लागल बा आसन तोहार शिव गुरु आके बईठी जा-
जलवा चढ़ईबै हजार शिव गुरु आके बईठी जा-
गंगा जमुनवा से जलवा मगईली-
लागल बा आसन तोहार शिव गुरु आके बईठी जा-
जलवा चढ़ाईबै हजार शिव गुरु आके बईठी जा...
Posted on: Sep 14, 2018. Tags: BHAJAN CG MOHAN YADAV ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact: Hand pump broken from 3 months got repaired after CGnet report...
ग्राम पंचायत-नवगोई, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद नाई बता रहे हैं, गांव में 3 महीने से हैण्डपंप खराब था, ग्राम पंचायत में शिकायत करने पर बन जाएगा, बन जाएगा बोलकर बेवकूफ बनाते थे और बेकार में घुमाते थे, PHE विभाग में आवेदन देने पर डेट देकर टाल देते थे, तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था, जिसके 1 माह बाद हैण्डपंप बन गया है, जिसमे करीब 40 घर का गुजारा होता है जिनको उसके पहले दूर से पानी लाना पड़ रहा था और वे परेशान थे, अब हैंडपंप बन जाने से वे खुश हैं और सीजीनेट के सभी सांथियो जिन्होंने अधिकारियों को फोन किया और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी समस्या को हल कराने में मदद की |रामप्रसाद नाई@8745003579
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: CG HANDPUMP IMPACT ODGI RAMPRASAD NAI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact: All our broken handpumps got repaired after report on CGnet, thanks...
ग्राम-नवगई, थाना-चांदनी बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रेवती रमण जैसवाल बता रहे है कि उनके मोहल्ले वार्ड क्रमांक 6-7 में तीन हैंडपंप लम्बे समय से ख़राब थे | जिससे लोग बहुत परेशान थे इसके लिए उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकरियों को शिकायत किया था पर कोई सुनवाई नही हो रही थी तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में अपना एक सन्देश रिकॉर्ड किया था, रिकॉर्ड करने के बाद अब उनके हैंडपंप बन गये हैं जिससे वे बहुत खुश हैं उनकी समस्या अब हल हो गयी है और गाँव के लोगों की ओर से सीजीनेट और जिले के सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से यह संभव हो पाया। रेवती रमण जैसवाल@9174902811.
