Impact : पेंशन दिलाने में मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद-
ग्राम-नवलपुर, पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं, बाबूलाल कश्यप को निराश्रित पेंशन 11 माह से नहीं मिल रहा था, शिकायत करने पर कार्यवाही नहीं हो रही थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया जिसके बाद उनको पेंशन मिल गया है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और मदद करने वाले संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8889397012.
Posted on: Oct 06, 2019. Tags: CG IMPACT STORY MUNGELI NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
मजदूरी कर भुगतान नही करने से परेशान मजदूर, अधिकारी नहीं सुनते, कृपया उनको फोन कर मदद करें...
ग्राम-माऊहामाचा, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे है मजदूरी करने के बाद भी बैंक खाते में पैसा न पहुंचने से कई मनरेगा मजदूर परेशान हैं कई दिनों तक बैंक और ब्लॉक के चक्कर लगाने के बाद उन्हें पता चलता है ग्राम मचामानी, पंचायत बिजाकछार निवासी बगरू राम बताते है पौष (दिसंबर-जनवरी) महिना में मनरेगा के तहद (गहरीकरण) का कार्य लगभग 120 आदमी किये है जिस में से करीब 110 लोगों का मजदूरी भुगतान हो गया है और10 लोगों का अभी तक नही किये इस संबध में ग्राम पंचायत सचिव एंव सरपंच को कई बार बोला गया पर कोई निराकरण नही किये इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नम्बरों से बात कर मजदूरी भुगतान करने म सहयोग करे सरपंच@8717810426. मुख्यकार्य पालन@7974539283.
Posted on: Oct 05, 2019. Tags: NARESH BUNKAR MUNGELI CG SONG VICTIMS REGISTER
शौचालय बनवाने के बाद ग्रामीणों को नहीं मिले पैसे...कृपया मदद करे-
“दूजराम गोंड” ग्राम-डंगनिया, पंचायत-महामाई, थाना-लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बिरसो बाई बता रही है शौचालय निर्मित प्रोत्साहन राशि नही मिलने की समस्या बता रहा है. सरपंच और सचिव ने ग्रामीणों को निर्माण के बाद पैसे मिलने की बात कही थी। इसलिए ग्रामीणों ने अपने नाते रिश्तेदारों व गांव के समृद्ध लोगों से रुपए कर्ज पर लेकर अपने-अपने घरों में शौचालय तैयार कराया। 8-10 तक सरपंच और सचिव के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन एक रुपए भी नहीं मिला है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. सरपंच@9165018206.
Posted on: Oct 03, 2019. Tags: DUJRAM MUNGELI CG SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ नवलपुर गाँव मनरेगा के श्रमिकों का भुगतान अटका...कृपया मदद करे-
ग्राम-नवलपुर, ग्राम पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक लोरमी, जिला-मुगेंली (छत्तीसगढ़) से भाग्वान्तिन बता रही है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है। बताया जा रहा है करीब 15 से 20 दिन तक काम किये थे जो एक साल बीत गया लेकिन अभी तक मजदूरी भुगतान किये है इससे घर चलाना भी दूभर हो रहा है। परिवार के भरण-पोषण का संकट पैदा हो रहा है। सरपंच सचिव को बोलने कोई जवाब नही देते है इसलिए सीजीनेट स्वर वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. सचिव@8319568146. मुख्यकार्य पालन अधिकारी@7974539283.
Posted on: Sep 30, 2019. Tags: NARESH BUNKAR MUNGELI CG SONG VICTIMS REGISTER
डेढ़ वर्ष बीत गये मजदूरी भुगतान नही किये, शिकायत करने पर कोई निराकारण नही...कृपया मदद करे-
राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम, 2005 योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार शुरु करने के लिए प्रारम्भ की गई। जिसके फलस्वरूप सत्-प्रतिशत काम नही कर रहे है. ग्राम-नवलपुर, ग्राम पंचायत-पीपरखूंटी, ब्लाक-लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल कश्यप बता रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना भवन निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात (शासन-प्रशासन) ग्राम पंचायत द्वारा 15000 मजदूरी भुगतान देने की योजना है जो इस समय पुरे डेढ़ वर्ष बीत गया पर अभी तक मजदूरी भुगतान नही किये है| जिसे सचिव एंव सरपंच को बोलने से कोई कार्यवाही नही करते इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है सरपंच@8319568146. मुख्यकार्यपालन@7974539283. संपर्क@8720822286.
