हे माननीय आपका स्वागत करें हम...स्वागत गीत-

ग्राम-पांडेआठ गाँव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से उर्मिला नेताम एक स्वागत गीत सुना रही हैं:
हे माननीय आपका स्वागत करें हम-
श्रध्दा की फूलो से मन विभोलो से-
पंखुड़ी बन के चले हम आपका स्वागत करें हम-
आज कितने गर्व की है इस जगह में आप पधारे-
आपको अपने बीच में पाकर धन्य हुये हैं भाग्य हमारे-
हे माननीय आपका स्वागत करें हम...

Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG URMILA NETAM VICTIMS REGISTER

Impact : बोरिंग ठीक होने से पानी की समस्या हल हो गयी...

ग्राम-बाखरा, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से कचूराम बता रहे हैं उनके वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या थी, उनको दूसरे के घर से पानी लाना पड़ता था, इस संबंध में वे अधिकारियों के पास आवेदन किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया संदेश रिकॉर्ड करने के 20 दिन बाद बोर बन गया इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6261279344.

Posted on: Mar 02, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KACHURAM KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

हजारी फूले न तुलसी माय चो सेवा...हल्बी गीत-

ग्राम-पंचायत रेंगागोंदी, ब्लॉक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राजे, गुंदई, गोमती एक हल्बी बोली में कीर्तन सुना रहे हैं:
हजारी फूले न तुलसी माय चो सेवा-
हो श्याम-सुंदरी मैना ले ले उदारी – गोंदा फूले न तुलसी माय चो सेवा-
हो श्याम-सुंदरी मैना ले ले उदारी-
किशन फूले न तुलसी माय चो सेवा-
हो श्याम-सुंदरी मैना ले ले उदारी-
करा फूले न तुलसी माय चो सेवा-
हो श्याम-सुंदरी मैना ले ले उदारी...

Posted on: Mar 02, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

मीठी मीठी लागे माया के बानी हो...गीत-

ग्राम पंचायत-अटकली, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से निशा कटांगे और मीनाक्षी ठाकुर, बबिता ठाकुर एक गीत सुना रही हैं:
मीठी मीठी लागे माया के बानी हो-
माया के बानी-
मोरो अंतस मा पीरा होथे गा राजा धीरे धीरे-
दुरिहा रैथस तीरे मा अजा-
रे तीरे मा अजा-
मोरो अंतस मा पीरा होथे गा राजा धीरे धीरे...

Posted on: Feb 29, 2020. Tags: CG JAGESHWAR PARASTE KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में पंचायत भवन नहीं हैं बनवाने में मदद करें...

ग्राम-आदनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मनीराम कोर्राम, नीलकंठ, कपिल देव बता रहे हैं, उनके गांव में पंचायत भवन नहीं है जिसके कारण वे पेड़ के नीचे पंचायत लगाते हैं, पहले भवन था लेकिन उसे तोड़ दिया गया जिसके कारण दिक्कत होती है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर/ कपिल देव@7745973017. कलेक्टर@9425598888, SDM@8827662723, ब्लाक CEO@7247497636, सचिव@9111193351.

Posted on: Feb 29, 2020. Tags: CG KAPIL DEV KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »