गोड समुदाय के लोग हर साल मिलकर अपने देवताओं की पूजा करते हैं-

उटनूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से अरका मानिकराव बता रहे हैं| वहां पर इंद्रा गली में जो इंद्राई देवता का स्थान है| वह एक धार्मिक स्थल हैं| उस जगह पर पुरे गोड समुदाय के लोग एक खास महीने में इकठ्ठा होते हैं| वे सभी हर साल मिलकर उस स्थान पर अपने देवताओं की पूजा करते हैं| तेल चढ़ाते हैं| इस तरह से वे अपने परंपरा को लम्बे समय से बनाये हुये हैं| यह उनका पारंपरिक त्योहार है|

Posted on: May 03, 2019. Tags: ARAKA MANIKRAW CULTURE STORY TELANGANA

5 साल से लोग देवी की पूजा कर रहे हैं, लोगो अपनी मनोकामना लेकर मंदिर में जाते हैं-

ग्राम-कामानार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बता रघे हैं| गांव में देवी पूजा का कार्यक्रम चला रहा है | ग्रामवासी का ये पारंपारिक त्योहार हैं|निवासी मायाराम नाग जो गांव के सरपंच है| बता रहे हैं| उनका गांव सुकमा रोड के पास स्थित है| जगदलपुर से 25 किलोमीटर दूरी पर है| वे पांच साल से इस त्योहार को मना रहे है| वहां पर हर मंगलवार और शनिवार को भक्तो का भीड़ लगता है| लोगो की माता पर आस्था और विश्वाश है| भक्त अपनी मनोकामना लेकर उस स्थान पर जाते हैं | और पूजा पाठ करते हैं |

Posted on: Apr 19, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG CULTURE JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

गांव में आमा खाई त्योहार से पहले लोग आम नहीं खाते, किसान देवी देवतओं को बीज अर्पित करते हैं-

ग्राम-जमावाड़ा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से फुलसिंग अपने गांव में आज रविवार को हो रहे आमा खाई का त्योहार के बारे में बता रहे हैं| आमा खाई त्योहार उनके गांव का पारंपरिक त्योहार है| ये त्योहार कई वर्षो से वे मना रहे हैं| आम के पेड़ पर फल लगने पर ये त्योहार किसी भी दिन मना सकते हैं| इस दिन किसान अपने आने वाले अच्छे फसल के लिये देवी देवतओं को बीज समर्पित करते हैं| साथ ही नये फल को देवताओं को अर्पित कर घरो में उपयोग करते हैं| मेहमानों को बुलाते हैं| पूजा पाठ करते हैं| गांव में लोगो की मान्यता है कि इस त्योहार से पहले आम को खाने से उनके जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है| स्वास्थ्य खराब होने जैसे स्थिती होती है| जीवन में बाधा उत्पन्न होता है|

Posted on: Apr 13, 2019. Tags: BHAN SAHU CG CULTURE JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

नवरात्रि पर्व पर लोग नौ दिन तक पूजा पाठ और भजन करते हैं...

ग्राम-केसमा, ब्लाक-उदयपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से रमेश कुमार यादव नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं | वे बता रहे हैं| इन दिनों नौ दिन तक हमें अच्छे से रहना चाहिये| साफ़ सुथरा वातावरण रखना चाहिये| पूजा पाठ करना चाहिये| जिससे मन को शांति शांति मिले| और माता की कृपा बनी रहे सभी से अच्छा व्योहार करना चाहिये| इन दिनों नौ दिन तक लोग पूजा पाठ करते हैं, और भजन गाते हैं| दान करते हैं|

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: CG CULTURE RAMESH KUMAR YADAV SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER

आदिवासी संकृति, गीत, संगीत जिसमे सभी एक साथ गाते और नाचते हैं...

जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से चंद्रभान मार्को वहां पर हो रहे आदिवासी संकृति, गीत संगीत को सुना रहे हैं, कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होकर नचाते हैं| और अपनी भाषा गोंडी में गीत गाते हैं| ये आदिवासी समुदाय का पारंपरिक त्योहार है|
इसमे महिला पुरुष दोनों एक साथ लकड़ी लेकर नाचते हैं|

Posted on: Apr 10, 2019. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO CULTURE KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »