देख देख कर बिजली का काम सीखा, आज वही काम रोजी रोटी का साधन है...

ग्राम-बोदीजनरक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार बघेल बिजली का काम करते हैं, वे 3 साल से इस काम को कर रहे हैं, कभी इलाके में काम मिल जाता है तो कभी बाहर जाना पड़ता है, शुरुआत में दूसरे के साथ काम करते थे, देख देख कर काम सीखा, आज वही उनकी रोजी रोटी का साधन है, इस प्रकार से वे अपने परिवार का पालन कर रहे हैं| (AR)

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: ASHOK BAGHEL CG KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

कान्हा लायिगे मोरे नथनियां कि दईया कईसे नथायों ना...बघेली भाषा में भजन गीत-

सुसमा बहेन के साथ रानी बहेन ग्राम-दोंदर कालोनी जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक भजन गीत सुना रहे हैं:
कान्हा लायिगे मोरे नथनियां-
कि दईया कईसे नथायों ना-
आमान डोलाए पावन डोलाए-
डोल चली सारी दुनियां-
कि दईया कईसे नाथायों ना CS

Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BAGHELI SONG RIWA MP SONG SUSMA AEND RANI VICTIMS REGISTER

बन्ना कि बैठी जैसन लाल हो अयोध्या जी में....बघेली भाषा में शादी गीत-

ग्राम-दोंदर कालोनी जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुसमा बहेन के साथ ऊमा बघेली भाषा में एक शादी गीत सुना रहे हैं:
बन्ना कि बैठी जैसन लाल हो-
अयोध्या जी में-
मेरे बन्ना जी के मोरी भी सोहये-
मोरी म लागए ना मन झूल हो-
अयोध्या जी में CS

Posted on: Jun 26, 2020. Tags: BAGHELI SONG RIWA MP SONG UMA END SUSMA VICTIMS REGISTER

जाये बोलो सीता राम जनक मंदिर मा....बघेली भाषा में शादी गीत-

हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को ग्राम-खमरिया जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुखमा बहेन के साथ रामरती एक शादी गीत सुना रहे हैं:
जाये बोलो सीता राम-
जनक मंदिर मा-
जाये बोलो सीता राम-
जनक मंदिर मा-
सोने के थाली-
मगज कए लड्डू CS

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: BAGHELI SONG RAMRATI RIWA MP SONG VICTIMS REGISTER

देशी धान की खेती करते हैं, खाद के लिये गोबर और पत्ते का उपयोग करते हैं...

ग्राम-बडेकुकनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुमंकर बघेल जो एक किसान हैं, खेती से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं, वे 30 साल से खेती कर रहे हैं, देशी धान की खेती करते हैं, खाद के लिये गोबर खाद और पेड़ो के पत्ते का उपयोग करते हैं, बाजार में उपलब्ध खाद उपयोग नहीं करते हैं, उनका कहना है कि बाजार उनके गाँव से दूर है तो खाद नहीं ला पाते हैं, इससे उन्हें शालभर के लिये पर्याप्त फसल मिल जाता है, अपने द्वारा उगाये फसल को वे नहीं बेचते हैं, खाने के लिये उपयोग करते हैं| (AR)

Posted on: Jun 25, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG STORY SUNKAR BAGHEL VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »