जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से सौरा समाज के महासचीव उग्रसेन बता रहे हैं| हम लोग 30 मई 2018 को व्यापक धरना प्रदर्शन किये, जिसमे यह मांग की गई| कि क्यों आदिवासी सौरा समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है| जिसके कारण इस समाज के बच्चो का दाखिला स्कूलों में नहीं हो पा रहा है | इसके लिए 2002 से संघर्ष जारी है| राज्यपाल को भी आवेनद दिये हैं| अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं| इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से निवेदन है कि अधिकारियों से बात कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करें : पटवारी@8305164333, कलेक्टर@0776222203. संपर्क नंबर@9993891275.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG PROBLEM RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
40 साल से रहे हैं, लेकिन अभी तक भूमि पट्टा नहीं मिला...कृपया मदद करें-
ग्राम-सौनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चमरूराम, रामप्रसाद, रामबिहारी बता रहे हैं, कि वे वन भूमि में 40 साल से रह रहे हैं| करीब 35 परिवार निवास हैं| वहां पर घर, कुआ सभी है| लेकिन आज तक उन्हें भूमि पट्टा नहीं मिला है| पट्टा बनाने के लिए वन विभाग के अधिकारी पैसा की मांग करते हैं| और वहां प्लानटेशन कर रहे हैं| अधिकारी निरिक्षण करते हैं, लेकिन उस पर कोई काम नही होता है| उन्होंने कई बार आवेदन किया| लेकिन अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं | इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो से निवेदन कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : वन अधिकारी@8461035235. संपर्क नंबर@8889919296.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: BALARAMPUR CG CHAMRURAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पिछले 15 वर्षों से बिजली नहीं है अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-
ग्राम-रानीझाप,पंचायत-बंझोरका, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से शंकर श्याम बता रहे हैं| गाँव में बिजली नहीं है| वार्ड क्रमांक 2 में 150 जनसँख्या है| जो 15 साल से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं| गर्मी में मच्छरों का आतंक होता है तो रात में बच्चे पढाई नहीं कर पाते और किसान भाई सिंचाई नहीं कर पाते| फसल की पैदावार में असर होता है| इस संबंध में कई बार विधुत विभाग में, जनपद में शिकायत किये, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से अनुरोध है, कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गाँव में बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : JE@9425584842. बाबूलाल@9713997981.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: BABULAL NETI BILASPUR CG ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
प्रधानमंत्री आवास और स्वच्छता अभियान योजना का लाभ नहीं मिला है...कृपया मदद करें-
ग्राम-खैराही, पंचायत-असमहा, विकासखंड-लौड़ी, जिला-छतरपुर (मध्यप्रदेश) से जग प्रसाद, सीताराम और लाल सिंह बता रहे हैं| सन 2014-15 से प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालय की योजना का लाभ आज तक नहीं मिला है| हमारे साथ इस गाँव के कई परिवार है, जो इन योजाओं का लाभ नहीं ले पाये हैं| इस पर सरपंच, सचिव या कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से आपील है कि हमको शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाने में मदद करें : कलेक्टर@07682241500, CEO@07687251251. साधू सिंह@8719095669.
Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CHHATARPUR MP PROBLEM SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi and Hindi languages : 6th Aug 2019
Today Pisam Nagamani presenting Bultoo Radio Program in Gondi and Hindi language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
