भूल गया आदिवासी हो अपन धरम इतिहास...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक आदिवासी गीत सुना रहे हैं :
भूल गया आदिवासी हो अपन धरम इतिहास-
हर पार्टी हर नेता से गेंद खेलावथे ओ-
काबर भुलाय अपन इतिहास-
आदिवासी मोर-
भूल गया आदिवासी हो अपन धरम इतिहास-
हर पार्टी हर नेता से गेंद खेलावथे ओ...

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

9 अगस्त आदिवासी दिवस पर लोग शामिल और समझे-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया बता रहे हैं| 9 अगस्त 2019 को आदिवासी दिवस मनाया जाने वाला है| ये हर वर्ष मनाया जाता है| जिसमे सभी आदिवासी समुदाय के लोग शामिल होकर मनाते हैं | वे निवेदन कर रहे हैं, कि अधिक से अधिक लोग शामिल हो| त्यौहार को मनाये और समझें| कैलास पोया@970041518.

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

वन अधिकारी निवासियों को खेती करने से मना कर रहे हैं...कृपया मदद करें-

ग्राम-कोतूर, पंचायत-गुमला, ब्लाक-चिंतूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से एट्टी सुलईया, माडवी इरमईया, मडकाम आंदैया बता रहे हैं| जंगल विभाग के अधिकारियों ने खेती जोताई करने से माना कर दिया है| जिस पर निवासियों ने बोला कि हम लोग वापस बिलकुल नहीं जायगे| मारपीट होने से भी वापस नहीं लौटेंगे| 20 साल से रह रहे हैं| यदि खेती नहीं करेंगे तो कैसे जियेंगे| लोग परेशान हैं| इसलिये वे अपील कर रहे हैं| इन नंबरों पर बात कर कृपया मदद करें : तहसीलदार@7331179018. संपर्क नंबर@441352228.

Posted on: Aug 07, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : प्रोस्टेड के बढ़ जाने पर घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी प्रोस्टेड के बढ़ जाने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं| ये बुढ़ापे में सामान्य बीमारी है| काशीफल, जो कददू जैसा होता है| काशीफल के बीज को सुखाकर पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण सुबह शाम पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| दवा का उपयोग करने से पूर्व रोगी की जाँच करा लें| रात में कम पानी पियें| दिन में ज्यादा पानी का सेवन कर सकते हैं| पेशाब रोककर ना रखें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार-

ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगतराम लांझी नाक से खून बहने की समस्या से निजाद पाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| गाय का शुद्ध घी और कपूर लेकर नाक से खीचना है| इससे नाक से खून बहने की समस्या में लाभ मिल सकता है| दवा का उपयोग करने से पहले दिये गये नंबर पर संपर्क करे सलाह लें : संपर्क नंबर@7389964276.

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJHI CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »