कुरलुकउ करे नवदल जाबे...हल्बी विवाह गीत
कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से साथी खीरेन्द्र यादव जी एक पारंपरिक हल्बी गीत गा रहे हैं जिसे शादी के मौके पर गाया जाता है| इस गीत में लडकी लड़के से बोल रही है कि हम जंगल जाएंगे, फल तोड़कर लाएंगे, खुद खाएंगे और सभी को खिलाएंगे | ये गीत लड़के और लडकी को शादी मंडप के चारों ओर झुलाते हुए गाया जाता है :
कुरलुकउ करे नवदल जाबे, कुरलुकउ करे नवदल जाबे, कुरलुकउ करे नवदल जाबे
सात धंगड़ा रे धंगडी जाबे, सात धंगड़ा रे धंगडी जाबे, सात धंगड़ा रे धंगडी जाबे
कोन मारी रे नवदल जाबे, कोन मारी रे नवदल जाबे, कोन मारी रे नवदल जाबे
औरा मारी रे नवदल जाबे, औरा मारी रे नवदल जाबे, औरा मारी रे नवदल जाबे
Posted on: Jul 26, 2014. Tags: Khirendra Yadav SONG VICTIMS REGISTER
Right to Information: What to do when you don't get your reply in 30 days?
सूचना अधिकार अधिनियम में लोक सूचना अधिकारी द्वारा आवेदक को 30 दिनों के अंदर सूचना उपलब्ध कराने का प्रावधान है। यदि 30 दिनों में सूचना नहीं मिलती है तो आप सूचना अधिकार अधिनियम की धारा 19 (1 ) के तहत प्रथम अपील कर सकते है। प्रथम अपील आवेदन के साथ लोक सूचना अधिकारी को किये गए आवेदन और पोस्टल ऑर्डर की छायाप्रति सलंग्न करना ज़रूरी है। प्रत्येक सरकारी विभाग में लोक सूचना अधिकारी से उच्च पदस्थ अधिकारी प्रथम अपीलीय अधिकारी होता है।
सूचना अधिकार अधिनियम 2005 से सम्बंधित किसी अन्य जानकारी एवं समस्या हेतु निम्न नंबर पर संपर्क किया जा सकता है – 8756011826 , 9026247587
Posted on: Jul 22, 2014. Tags: KM Yadav SONG VICTIMS REGISTER
पुरुवा-पछिउना से उठी रे बदरिया, बरसै लागै ना...बघेलखंडी कजली गीत
ग्राम-डभौरा, जिला-रींवा, (म.प्र.) से बहिनी दरबार से ऊषा बघेली भाषा में एक कजली गीत गा रही हैं. ये गीत सावन के माह में गाया जाता है:
पुरुवा-पछिउना से उठी रे बदरिया, बरसै लागै ना
ऊहै नान्ही-नान्ही बुंदिया, बरसै लागै ना
पुरुब-पछिउना...
अपने महलिया से ससुरू निहारैं, भीजति आवै ना
मोरी पतली पतोहिया, भीजति आवै ना
अपने महलिया से जेठ जी निहारैं, भीजति आवै ना
मोरी पतली भयहुआ, भीजति आवै ना
अपने महलिया से देवरा निहारैं, भीजति आवै ना
मोरी पतली भउजइया, भीजति आवै ना
पुरुवा-पछिउना से उठी रे बदरिया............
अपने महलिया से पिया जी निहारैं, आवत होइहीं ना
मोरी पतली निधनियां, भीजति होइहीं ना
पुरुब-पछिउना से उठी रे बदरिया, बरसै लागै ना
ऊहै नान्ही-नान्ही बुंदिया, बरसै लागै ना
Posted on: Jul 21, 2014. Tags: SONG Usha Yadav VICTIMS REGISTER
We still live in chimney age, Kerosene supply also irregular, Pls call officers...
Mohan Yadav is visiting Jhiriadoh village in Chicholi block of Betul district in MP. This is an adivasi village and people tell him that they are still living in chimney age. They have requested many officers from Panchayat to District level for electricity but there’s no action. Children suffer as they can not study in the evening. They also say that supply of Kerosene oil is also not regular. They request us to talk to secretary at 9755706144 to help.Mohan@8989873177
Posted on: Jul 13, 2014. Tags: Mohan Yadav SONG VICTIMS REGISTER
मेरे आँगन का वो पक्षी !
एकदम शांत एवं बेखौफ
जो गरीब-गरीब नहीं चिल्लाता
भूख का सौदा नहीं करता
जो जाति-जाति नहीं चिल्लाता
आरक्षण के गीत नहीं गाता
जो वोट-वोट नहीं चिल्लाता
हिन्दू-मुस्लिम का पाठ नहीं पढ़ाता
जो धर्म-धर्म नहीं चिल्लाता
नफरत की आग नहीं फैलाता
जो विकास-विकास नहीं चिल्लाता
भ्रष्टाचार की नदियां नहीं बहाता
दाना-दाना चुग पेट भरता
प्रेम के मीठे गीत गुनगुनाता
अमन-चैन का पैगाम लुटाता
मेरे आँगन का वो पक्षी...
