ऐ समूह हमारी, अच्छा हो बुरा हो हम सब की जिम्मेदारी...महिला समूह गीत
ग्राम-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से उमा सिंह एक गीत सुना रही हैं :
ऐ समूह हमारी-
अच्छा हो बुरा हो हम सब की जिम्मेदारी-
घर की परिवार जैसे ममता से रहेंगे-
गाड़ी के चक्र जैसे एक सांथ से चलेंगे-
गरीबो की एक सांथ मजबूती मिलेगी-
एक सांथ बैठकर बात करने आओ-
वेदन रोदन का कारन समझाओ...
Posted on: Mar 09, 2018. Tags: SONG UMA SINGH VICTIMS REGISTER
हम हैं राही प्यार के चलना अपना काम...गीत
शास्कीय पूर्व माध्यमिक शाला, गोटुल मुंडा, ब्लाक-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर उत्तर बस्तर,(छत्तीसगढ़) से मान सिंह उसेंडी एक गीत सुना रहे हैं:
हम हैं राही प्यार के चलना अपना काम-
पल भर में हो जाएगी हर मुश्किल नाकाम-
हौसला न हारेंगे हम तो बाजी मरेंगे-
यू ही कट जायेगा सफ़र साथ चलने से-
की मंजिल आयेगा नजर साथ चलने से-
कहते हैं ये वादियाँ बदलेगा मौसम-
न कोई परवाह है खुशियाँ हो गम...
Posted on: Mar 07, 2018. Tags: MAN SINGH USENDI SONG VICTIMS REGISTER
अगली जनगणना में हम आदिवासी हिन्दू नहीं गोंडी को अपना धर्म लिखाएँ, सुप्रीम कोर्ट भी सहमत...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चरवाहा कैलाश सिंह पोया गाय चराते चराते (पीछे से गाय बकरी की घंटी की आवाज़ आ रही है ) यह बता रहे हैं कि भाजपा, कांग्रेस, आदिवासी गोंडवाना सभी संगठन यह साबित करने में तुले हैं कि गोंड आदिवासी नही हिन्दू है, हमारे रीति रिवाज चलन व्यवहार देवी देवता सब हिन्दू से अलग है, सरकार द्वारा जबरन गोंड आदिवासयों को हिन्दू घोषित कर दिया गया है | अब तो सर्वोच्च नयायालय ने भी यह घोषित कर दिया है कि गोंड हिन्दू नही है, वे कह रहे हैं कि 2021 की जनगणना में हमें हिन्दू धर्म ना लिखकर गोंडी धर्म लिखना हैं, ऐसा वे और आदिवासी साथियों से आव्हान भी कर रहे हैं | कैलाश सिंह पोया@975355388.
Posted on: Mar 06, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ के पावन भुईया करों मै सेवा जोहार...सेवा गीत
ग्राम-ढपनीपानी, पंचायत-कटरा, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
छत्तीसगढ़ के पावन भुईया करों मै सेवा जोहार-
अऊ ईहां के कुल देवी देवता ला करों मै जोहार-
सेवा-सेवा जोहार, दाई सेवा जोहार-
छत्तीसगढ़ के देवी देवता सेवा जोहार-
ऐ गांव के गांव गोसाईन सेवा जोहार-
दुर्गे माई काली माई सेवा जोहार...
Posted on: Mar 06, 2018. Tags: PATARAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
4 महीने से हमारे मोहल्ले का सोलर पम्प बिगड़ा है अधिकारी शिकायत करने पर ध्यान नहीं दे रहे...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिलकराम बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में एक नल है सौर उर्जा से चलता है जो 4 महीने से खराब है उससे पानी बंद करने के लिए लोग स्विच पर पत्थर लगा देते हैं और पानी भरने के लिए पुन: निकालते हैं, इस प्रकार से लोग काम चला रहे हैं, इस पम्प से 20 परिवार लोग पानी भरते है उन्होंने सरपंच, सचिव को सूचित किया लेकिन ध्यान नही दे रहे हैं और कहते हैं बड़े अधिकारी इसे ठीक करेंगे इसलिए सांथी सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करें जिससे समस्या का समाधान हो सके | सरपंच@9617207903, सचिव@8435599602. हेमसिंह मरकाम@9575248234.
